राधा अष्टमी 2026: किशोरी जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, घर में आएगी सुख-समृद्धि
राधा अष्टमी पर राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पांच प्रिय वस्तुएं अर्पित करें। इनमें लड्डू गोपाल की मूर्ति, नीले वस्त्र आदि शामिल हैं।

राधा रानी की पसंदीदा चीजें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी की ही तरह राधा अष्टमी का त्योहार भी बेहद खास माना जाता है। यह दिन किशोरी जी को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा रानी का जन्म (प्रकटोत्सव) हुआ था।
राधा रानी का वर्णन श्रीमद्भागवत पुराण, विष्णु पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और स्कंद पुराण में मिलता है। हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। इस मौके पर राधा रानी की सच्चे भाव से पूजा और सेवा की जाती है।
इसके अलावा सुंदर-सुंदर चीजों से उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है राधा अष्टमी के मौके पर 5 ऐसी खास चीज हैं जो राधा रानी को बेहद प्रिय है। इस साल राधा अष्टमी पर इन 5 चीजों का विशेष ध्यान रखें।

राधा रानी की 5 प्रिय वस्तु
राधा अष्टमी के मौके पर किशोरी जी को उनकी पांच पसंदीदा वस्तुएं अर्पण करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहती है।
लड्डू गोपाल की मूर्ति
राधा अष्टमी के मौके पर राधा रानी के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान राधा और कृष्ण दो अलग-अलग प्राणी नहीं, बल्कि एक ही शाश्वत दिव्य वास्तविकता हैं जो दो रूपों में प्रकट हुई हैं।
साम रहस्योपनिषद के एक श्लोक-
अनादिर्यम् पुरुषम् एकमेवस्ति तदेव रूपम् द्विधाविधाय समारोधन तत्परोभूत तस्मात्तम् राधाम् रसिकानंदम् वदाविदो वदन्ति
अर्थात्- अनादि काल से एक परमेश्वर ने खुद को दो रूपों में विभाजित किया है: ऊर्जा और ऊर्जा। वह परम ऊर्जा (योगमाया शक्ति) राधा हैं, जिनकी पूजा वेदों के ज्ञाता करते हैं।
जो भी राधा है, वही कृष्ण है। उनमें अंतर नहीं करें। इसलिए राधा अष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी की भी पूजा करनी चाहिए।
नीले वस्त्र
राधा रानी को नीले रंग के वस्त्र पहनना काफी पसंद है। कोशिश करें राधा अष्टमी के मौके पर श्रीजी का श्रृंगार करते समय उनके वस्त्र नीले रंग के ही हो।
अगर किसी कारण वश इस रंग का कपड़ा न मिले तो इसके स्थान पर पीला वस्त्र इस्तेमाल करें। राधा रानी को नीले रंग के कपड़े इसलिए भी काफी पसंद है क्योंकि यह रंग भगवान श्रीकृष्ण की श्यामल छवि को दर्शाता है।
अरबी की सब्जी
राधा रानी को अरबी की सब्जी काफी प्रिय लगती है। राधा अष्टमी के मौके पर अरबी की सब्जी का भोग उन्हें खासतौर पर लगाना चाहिए।
पान
हिंदू धर्म में पान के पत्ते को शुभ और धार्मिक अनुष्ठान के योग्य माना जाता है। इसके अलावा पान के पत्तों में देवी-देवताओं का भी वास होता है। जो इसे और भी खास बना देता है।
होली के रंग
राधा रानी को होली का त्योहार काफी प्रिय है। राधा अष्टमी के मौके पर उन्हें अलग-अलग होली के रंग भेंट करने चाहिए। ऐसा करने से राधा रानी की खास कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी 2026 से पहले जानिए किशोरी जी का सबसे पसंदीदा भोग क्या है?
यह भी पढ़ें- क्या आप भी पाना चाहते हैं किशोरी जी का आशीर्वाद? राधा अष्टमी पर जरूर करें ब्रज के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
