Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Navami 2025: प्रभु राम के जीवन से सीखें ये 5 बातें, सफलता और खुशहाली चूमेगी कदम

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 02:24 PM (IST)

    रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाता है ...और पढ़ें

    Ram Navami 2025 Life lessons from Lord Rama (Picture Credit: Freepik)
    Ram Navami 2025 Life lessons from Lord Rama (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. रविवार 06 अप्रैल को मनाई जाएगी रामनवमी।
    2. मानव मात्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं प्रभु श्रीराम।
    3. भगवान राम कहलाते हैं मर्यादा पुरुषोत्तम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामनवमी (Ram Navami 2025) के विशेष अवसर पर भक्ति भाव के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाती है। रामायण ग्रंथ मुख्य रूप से प्रभु श्रीराम की भक्ति पर आधारित है। भगवान श्रीराम मानव मात्र के प्रेरणा स्रोत भी हैं। ऐसे में आप भगवान राम से कुछ शिक्षाएं ले सकते हैं, जिन्हें जीवन में आत्मसात करने से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देख सकते हैं।

    सबसे बड़ी सीख

    भगवान राम ने कभी भी अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया, इसलिए वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाते हैं। हर व्यक्ति को भगवान राम का यह गुण अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। आप चाहें जीवन में किसी भी मुकाम पर हों, लेकिन अपनी सीमाओं को कभी लांघना नहीं चाहिए। आपका यह गुण आपको महान बनाता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर अपनाएं ये गुण

    कर्तव्यनिष्ठा भगवान राम के सबसे महान गुणों में से एक है। उन्होंने राजगद्दी का त्याग कर अपने पिता द्वारा माता कैकेयी को दिए गए वचन को निभाया और वनवास स्वीकार किया। इससे उन्होंने अपने पुत्र होने का कर्तव्य निभाया। ऐसे में अगर हर व्यक्ति पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करता है, तो उसके सभी काम सफल होने लगते हैं।

    कभी नहीं मिलेगा हार

    भगवान राम के चरित्र से प्रेम, त्याग और धैर्य के भाव की सीख भी जरूर लेनी चाहिए। अपने भाइयों के प्रति प्रेम, पुत्र धर्म की रक्षा के लिए राजपाट का त्याग और इतनी कठिनाइयों के बाद भी धैर्य रखना, उनके इन सभी गुणों को प्रदर्शित करता है। अगर आप अपने जीवन में भगवान राम के इस सभी गुणों को अपनाते हैं, तो इससे निश्चित रूप से लाभ देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Ram Navami 2025: रामनवमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन कार्यों से मिलेंगे अच्छे परिणाम

    (Picture Credit: Freepik)

    मिलती है सफलता

    आप राम जी के जीवन से यह सिख ले सकते हैं कि अपने लक्ष्य का पीछा तब तक न छोड़ें, जब तक की आप उसे प्राप्त न कर लें। क्योंकि अगर आप पूरी मेहनत और लगन के साथ लक्ष्य प्राप्ति में लग जाते हैं, तो वह आपको हासिल होकर ही रहता है। रामकथा से भी हमें यही सीख मिलती है कि अंत में सफलता जरूर मिलती है।

    यह भी पढ़ें - Ram Navami के दिन इन कामों से नाराज हो सकते हैं प्रभु श्रीराम, जानिए क्या करें और क्या न करें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।