Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Navami 2025: आने वाले साल में कब है राम नवमी, जरूर नोट कर लें सही डेट

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 05:21 PM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाता है। भगवान श्रीराम जगत के पालनहार भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। जग ...और पढ़ें

    Ram Navami 2025: आने वाले साल में कब है राम नवमी।
    Ram Navami 2025: आने वाले साल में कब है राम नवमी।

    HighLights

    1. भगवान विष्णु के अवतार मानें जाते हैं प्रभु श्रीराम।
    2. त्रेता युग में राजा दशरथ के घर में हुआ था जन्म।
    3. राम नवमी के रूप में मनाया जाता है जमोत्सव।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान राम का जन्म अयोध्या के महाराज दशरथ और माता कौशल्या की संतान के रूप में हुआ था। राम जी मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहे जाते हैं। ऐसे में उनकी जन्म तिथि यानी राम नवमी (Ram Navami 2025) के दिन साधक को भगवान के पूजन से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में जानते हैं कि राम नवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

    राम नवमी शुभ मुहूर्त (Ram Navami Shubh Muhurat)

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का प्रारम्भ 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी का पर्व रविवार, 06 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दौरान शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

    राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त - सुबह 11 बजर 08 मिनट से दोपहस 01 बजकर 39 मिनट तक

    राम नवमी मध्याह्न का क्षण - दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    राम नवमी पूजा (Lord Ram puja vidhi)

    राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर राम जी का ध्यान करें। इसका बाद पूजा स्थल पर चौकी बिछाकर भगवान राम के साथ-साथ माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें। सभी को चंदन, रोली, धूप, फूल माला आदि अर्पित करें।

    इसके बाद अलग-अगल तरह के फल अर्पित करें। साथ ही इस दिन पर रामायण, रामचरितमानस और रामरक्षास्तोत्र का पाठ करना भी काफी लाभदायक माना जाता है। अंत में श्रद्धापूर्वक आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।

    यह भी पढ़ें - Bhanu Saptami 2024: भानु सप्तमी के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिजनेस में मिलेगी सफलता

    राम जी के मंत्र

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    ॐ श्री रामाय नमः॥

    श्री राम जय राम कोदण्ड राम॥

    राम तारक मंत्र - श्री राम जय राम जय जय राम॥

    राम गायत्री मंत्र -

    ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि,

    तन्नो राम प्रचोदयात्॥

    राम ध्यान मंत्र -

    ॐ आपदामपहर्तारम् दाताराम् सर्वसम्पदाम्।

    लोकाभिरामम् श्रीरामम् भूयो-भूयो नमाम्यहम्॥

    यह भी पढ़ें - Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन पूजा के समय करें ये आसान उपाय, खुशियों से भर जाएगी खाली झोली

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी