Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026: कर्ज, क्लेश और कंगाली से चाहिए छुटकारा? तो राम नवमी की पूजा में अर्पित करें ये चीजें

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 11:37 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी (Ram Navami 2026) मनाई जाती है। ...और पढ़ें

    Ram Navami 2026 (AI Generated Image)

    Ram Navami 2026 (AI Generated Image)

    HighLights

    1. चैत्र शुक्ल नवमी पर मनाई जाती है राम नवमी

    2. चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन पड़ता है यह पर्व

    3. पूजा-पाठ से मिलती है प्रभु श्रीराम की कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 और 27 मार्च को पड़ रही है, जिस कारण राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों में दुविधा बनी हुई है।

    वैदिक पंचांग के अनुसार, सामान्य जिन राम नवमी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को मनाएंगे। वहीं वैष्णव समाज के लोग 27 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाएंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्ति के लिए आप राम नवमी के विशेष अवसर पर उन्हें क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं।

    लगाएं इन चीजों का भोग

    राम नवमी के विशेष अवसर पर पूजा के दौरान आप भगवान राम को पीले रंग की मिठाई, केसर भात, खीर, पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी) और धनिया पंजीरी का भोग (Ram Navami Bhog) लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि भगवान श्रीराम के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें, क्योंकि वह विष्णु जी के अवतार हैं। बिना तुलसी के उनका भोग अधूरा है।

    Ram Navami ai

    (AI Generated Image)

    मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    राम नवमी की पूजा के दौरान राम जी को गेंदा, चमेली या फिर कमल के फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही पूजा में राम जी को रोली, चंदन और धूप भी अर्पित करना चाहिए। इन सभी चीजों को राम जी की पूजा में श्रद्धाभाव से अर्पित करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    खबरें और भी

    जरूर करें ये काम

    राम नवमी के दिन चैत्र नवरात्र का भी समापन होता है। ऐसे में इस दिन पर राम जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद हवन जरूर करना चाहिए, जो अत्यंत फयदायी माना जाता है। इस दिन पर आप तिल, जौ, घी, लकड़ी और गुग्गुल को मिलाकर हवन करें। ऐसा करने से घर के नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता और सकारात्कता बढ़ती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।

    Ram i

    (Picture Credit: Freepik)

    दान करें ये चीजें

    राम नवमी के दिन दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पर आप राम जी की कृपा प्राप्ति के लिए अन्न, वस्त्र, गुड़, चने की दाल और सुहाग की सामग्री का दान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन पर गरीबों को भोजन कराना भी अंत्यत शुभ माना जाता है।

    यह भी पढ़ें - Ram Navami 2026: राम नवमी के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, जागेगा सोया हुआ भाग्य

    यह भी पढ़ें  Ram Navami 2026: इन गलतियों से नाराज हो सकते हैं प्रभु श्रीराम, जानें राम नवमी के दिन क्या करें और क्या न करें?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।