Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026: राम नवमी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन उपायों से चमक उठेगी किस्मत

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:45 PM (IST)

    राम नवमी (Ram Navami 2026) हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है। इस दिन भगवान राम की पूजा का विधान है। ...और पढ़ें

    Ram Navami 2026: रामनवमी के उपाय। (Ai Generated Image)

    Ram Navami 2026: रामनवमी के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव यानी राम नवमी, हिंदू धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक है। चैत्र नवरात्र में मनाया जाने वाला यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय और आदर्श जीवन का संदेश देता है। इस साल राम नवमी का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए इस दिन से जुड़े कुछ अचूक उपाय जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    राम नवमी पर किस्मत चमकाने के लिए करें ये उपाय

    Ram-i-1773561486007

    रामरक्षा स्तोत्र का पाठ और केसर का तिलक

    राम नवमी के दिन रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना रक्षा कवच के समान माना गया है। पाठ पूरा होने के बाद भगवान राम को केसर का तिलक लगाएं और वही तिलक अपने माथे पर धारण करें। इस उपाय को करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही गुप्त शत्रु शांत होते हैं।

    हनुमान जी को चोला और सुंदरकांड का पाठ

    कहते हैं कि राम जी की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग हनुमान जी की सेवा है। इस दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर उन्हें सिंदूरी चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। अगर हो पाए, तो मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज लगवाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

    राम नाम का लेखन और दान

    रामनवमी पर पीले कागज पर लाल चंदन या स्याही से 108 बार "राम" नाम लिखें और इसे प्रभु के चरणों में अर्पित कर दें। इसके साथ ही जरूरतमंदो को लोगों को पीला अनाज या पीले फल दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे भाग्य का साथ मिलने लगता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026 Wishes: अपनों को भेजें राम नवमी के ये अनोखे शुभकामना संदेश, जो जीत लेंगे सबका दिल

    यह भी पढ़ें- राम नवमी की शाम, घर के इन स्थानों पर जलाएं एक दीपक, प्रभु के जन्मोत्सव पर बरसेगी असीम कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।