Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026 Wishes: अपनों को भेजें राम नवमी के ये अनोखे शुभकामना संदेश, जो जीत लेंगे सबका दिल

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:28 AM (IST)

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी (Ram Navami 2026) मनाई जाती है, जो इस बार 26 मार्च को मनाई जा रही है। ...और पढ़ें

    ram navami wishes in hindi (AI Generated Image)

    ram navami wishes in hindi (AI Generated Image)

    HighLights

    1. आज यानी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी राम नवमी

    2. भगवान राम के जन्मोत्सव पर अपनों को भेंजे शुभकामनाएं

    3. राम नवमी के अनोखे संदेशों से जीतें अपनों का दिल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र माह के शुक्ल नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को पड़ रही है, ऐसे में आज राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। राम नवमी के शुभ अवसर पर आप अपनों को ये अनोखे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। इन शुभकामना संदेश में भगवान राम के जन्मोत्सव से जुड़े बधाई देने वाले विभिन्न श्लोक और पंक्तियां शामिल हैं, ताकि आप इस पावन पर्व पर अपने प्रियजनों के साथ खुशियां बांट सकें।

    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Ram Navami Wishes in Hindi)

    1. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
    सबके दिलो को सुरूर मिला है,
    जो भी गया राम जी के द्वार,
    कुछ न कुछ जरूर मिला है
    राम नवमी की हार्दिक बधाई।

    2. जिनके मन में श्री राम है
    भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है
    उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिय
    संसार में उसका कल्याण है
    राम नवमी की शुभकामनाएं

    ram navami wishes I

    3. गुणवान तुम बलवान तुम,
    भक्तों को देते हो वरदान तुम,
    भगवान तुम हनुमान तुम,
    मुश्किल को कर देते आसान तुम।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    4. निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
    लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
    राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    5. मंगल भवन अमंगल हारी,
    द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
    राम सिया राम, सिया राम,
    जय जय राम।
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    ram navami wishes 2

    (Picture Credit: Freepik)

    6. क्रोध को जिसने जीता हैं
    जिनकी भार्या सीता है
    जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता
    जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला
    वो पुरुषोतम राम है।
    ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है
    राम नवमी की हार्दिक बधाई।

    7. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम।
    नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम।
    राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

    8. भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
    हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।।
    जय श्री राम
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    ram navami wishes 3

    (Picture Credit: Freepik)

    9. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
    शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
    मध्य दिवस अति शीत न घामा,
    पवन काल लोक विश्रामा.
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    10. राम जी के जन्मोत्सव पर,
    आपके जीवन में हो खुशियों का वास।
    भगवान राम की कृपा से, दूर हो हर दुख-दर्द।
    जय सियाराम!
    रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें - 26 या 27 मार्च? राम नवमी की डेट पर है भारी कंफ्यूजन! जानिए पूजा का सही दिन और समय

    यह भी पढ़ें - Ram Navami 2026: राम नवमी की पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें, पूरी होगी आपकी हर मनोकामना

    खबरें और भी