Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026: राम नवमी की पूजा थाली में शामिल करें ये चीजें, पूरी होगी आपकी हर मनोकामना

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 11:30 AM (IST)

    राम नवमी का दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का पर्व है। इस दिन पूजा थाली ( Ram Navami Puja Samagri List) में कुछ विशेष चीजें शामिल करने से साधक को पूर ...और पढ़ें

    इन चीजों के बिना अधूरी है पूजा (Image Source: AI-Generated)

    इन चीजों के बिना अधूरी है पूजा (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का पावन पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन राम नवमी मनाई जाती है।

    इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा के लिए थाली में विशेष चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे साधक को पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि राम नवमी की पूजा में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

    राम नवमी पूजा सामग्री लिस्ट (Ram Navami Puja Samagri List)

    • राम दरबार की मूर्ति
    • पीला या लाल रंग का कपड़ा
    • कलश
    • पंचामृत
    • रोली
    • पीला चंदन
    • हल्दी
    • अक्षत
    • फूलों की माला
    • तुलसी दल
    • सुपारी
    • लौंग
    • ऋतुफल
    • सूजी का हलवा या खीर
    • पंचमेवा
    • घी
    • रुई की बत्ती
    • दीपक
    • धूपबत्ती
    • कपूर
    • पूजा की थाली
    • घंटी
    • शंख
    • रामायण, रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र की पुस्तक

    नवमी 2026 डेट और टाइम (Ram Navami 2026 Date and Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार राम नवमी का पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी।
    चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर
    चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन- 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर

    राम नवमी 2026 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2026 Shubh Muhurat)

    राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट
    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
    अमृत काल- 01 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक

    खबरें और भी

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय का समय- प्रातः 06 बजकर 17 मिनट
    सूर्यास्त का समय- सायं 06 बजकर 36 मिनट
    चंद्रोदय का समय- दोपहर 01 बजे
    चंद्रास्त का समय- 28 मार्च को 03 बजकर 21 मिनट पर

    राम नवमी के नियम

    • सात्विक के दिन सात्विक भोजन का सेवन करें।
    • किसी से वाद-विवाद न करें।
    • काले रंग के कपड़े धारण न करें।
    • सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
    • ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करें।

    यह भी पढ़ें- Ram Navami 2026: राम चालीसा के पाठ से खुलेंगे किस्मत के बंद दरवाजे, गरीबी- दुर्भाग्य हमेशा के लिए होंगे दूर!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।