Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2025: अहंकार का त्याग कर सभी से प्यार करना सिखाता है रमजान का पाक महीना

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 12:05 PM (IST)

    इस्लाम धर्म में रमजान के महीने (Ramadan 2025) को एक बहुत ही जरूरी व पाक महीना माना गया है। इस मौके पर इस्लाम धर्म के अनुयायी रोजा रखते हैं। रमजान का म ...और पढ़ें

    Ramadan 2025 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Ramadan 2025 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. इस्लाम में पाक माना गया है रमजान का महीना।
    2. रमजान में रोजा रखते हैं इस्लाम धर्म के अनुयायी।
    3. कई तरह की सीख देता है रमजान का महीना।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रमजान का महीना चल रहा है, जिसकी शुरुआत 02 मार्च 2025 से हुई थी। इस्लाम धर्म में इस महीने को काफी पाक माना गया है। यह महीना व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसकी आत्मा की शुद्धि करने का काम भी करता है। तो चलिए इस मौके पर जानते हैं आमिर सुबहानी जी (अध्यक्ष, बिहार विद्युत नियामक आयोग व पूर्व मुख्य सचिव, बिहार) के विचार।

    खुद को बेहतर बनाने का मौका

    संसार में हर एक मनुष्य कई तरह के दायित्वों, कर्तव्यों और अधिकारों से बंधा है। इनके निर्वाहन के लिए मनुष्य को ईश्वर द्वारा निर्धारित नीति व सिद्धांत का अनुपालन करना होता है। पवित्र महीना रमजान में आसमानी ग्रंथ कुरान शरीफ को धरती पर उतार कर अल्लाह ने इस चुनौती को मनुष्य के लिए बेहद आसान बना दिया है।

    आदर्श जीवन गुजारने का तरीका बताने के साथ ही इस ग्रंथ में जीवन से जुड़े सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्षों का वर्णन है। हम इसका अनुसरण करें तो जीवन का सफल होना तय है। रमजान खुद को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण देता है। 

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Ramadan 2025: बेहद महत्वपूर्ण है रमजान का महीना, मिलती हैं ये खास सीख

    रमजान सिखाता है ये चीजें

    रोजे की हालत में खाने-पीने की तरह ही अपने अंदर की बुराइयों का त्याग करें। रमजान में शैतानों को अल्लाह कैद कर देता है। बुराइयों से तौबा कर बंदा अल्लाह की इबादत में जुड़ जाता है। खाना-पीना, सोना जागना सब कुछ अल्लाह के निर्देशानुसार करने का प्रयास करता है।

    खबरें और भी

    यही प्रयास पूरे वर्ष तथा जीवन भर मनुष्य को करने की शिक्षा रमजान में रोजा रखने के दौरान मिलती है। रोजा इच्छाओं पर नियंत्रण रखना, इंसानियत की रक्षा करना, संयम बरतना व अहंकार का त्याग कर सभी से प्यार करना सिखाता है।

    यह भी पढ़ें -  Ramadan 2025: गले मिलकर दूरियों को मिटाने का सबक देता है रमजान, खुशियों से भर जाता है जीवन

    जरूर करें ये काम

    रमजान के महीने में दान करना काफी अच्छा माना जाता है, इसलिए इस दौरान हर व्यक्ति को अपनी हैसियत के मुताबिक जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करना चाहिए। रमजान में पांच बार नमाज अदा करना भी जरूरी माना गया है। इस अवधि में नेक काम करें और किसी भी तरह के बुरे ख्याल अपने मन में न लाएं। अगर आप इस सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको बरकत मिलती है।