Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2025: इन 4 बातों का सबक देता है रमजान का महीना, जरूर करें ये काम

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 01:39 PM (IST)

    मुस्लिम धर्म के लिए रमजान (Ramadan 2025) का महीने का विशेष महत्व है। इस बार इस पवित्र माह की शुरुआत 02 मार्च से हुई है। इस माह के समापन तक लोग रोजा रख ...और पढ़ें

    Ramadan 2025: रमजान के महीने में क्या करें? (Pic Credit-AI)
    Ramadan 2025: रमजान के महीने में क्या करें? (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में रोजा के दौरान अन्न और जल का पूरी तरह से त्याग कर दिया जाता है। साथ ही रोजा से जुड़े नियम का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से रोजा टूट सकता है। इस महीने में दान करने का विशेष महत्व है, जिससे व्यक्ति को जीवन में बरकत देखने को मिल सकती है। रमजान का महीना मानवता, आचार, व्यवहार और हमदर्दी का सबक देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    (Pic Credit-AI)

    रमजान के महीने से मिलते हैं सबक

    डा. नवाज देवबंदी (नामचीन शायर एवं यूपी उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन) बताते हैं कि रमजान अनुशासन में रहने का प्रशिक्षण देता है। रमजान हमें मानवता, आचार, व्यवहार और हमदर्दी का सबक देता है। रमजान नेकियों की बहार का मौसम है। यह कुरान पाक की तिलावत और अल्लाह के जिक्र का महीना है। इस पवित्र महीने में मुसलमानों के धार्मिक विचार और इस्लाम की सारी खूबियां उभर कर सामने आ जाती हैं।

    (Pic Credit-AI)

    गरीबों की करनी चाहिए मदद

    रोजे में जब इंसान भूख की वजह से कठिनाइयां सहन करता है तो उसके दिल में गरीबों और भूखों के लिए हमदर्दी और भलाई का विचार अपने आप पैदा हो जाता है। रमजान सहानुभूति का महीना है, इसलिए इस पवित्र महीने में हमें गरीबों और जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Ramadan 2025: इबादत और रहमत का महीना है रमजान, इन हिदायतों का रखें ध्यान!

    अल्लाह की इबादत में रहने चाहिए बिजी

      

    खूब दान, सदका व दान-पुण्य करना चाहिए। रोजे के जरिये ही इंसान का तकवा (बुरे कामों से बचना और नेक काम करना) मजबूत होता है। रोजा एक ऐसी इबादत है जो आत्मिक और शारीरिक विश्वास से भी इंसान के लिए लाभदायक है। इस मुकद्दस महीने का एक-एक पल कीमती और अहम है। इस महीने की बरकतों और रहमतों से महरूम नहीं रहना चाहिए। खुदा के आदेशों का पालन करना और उसे पूरा करते हुए खूब इबादत में व्यस्त रहना चाहिए।

    खबरें और भी

    (Pic Credit-AI)

    रोजा में इन बातों का रखें ध्यान

    • रोजा के समय सूर्योदय के बाद कुछ भी नहीं खाना चाहिए। सूरज डूबने तक सच्चे मन से रोजा रखना चाहिए।
    • इस महीने में गरीब लोगों को विशेष चीजों का दान करना चाहिए।
    • रोजा के दौरान किसी के बारे में गलत नहीं सोचना चाहिए और न किसी से विवाद करना चाहिए।
    • किसी का अपमान न करें।

    यह भी पढ़ें: Ramadan 2025: शरीर के साथ ही आत्मा को शुद्ध करने का महीना है रमजान, रखें इन बातों का ध्यान