Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravi Pradosh Vrat पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 06:11 PM (IST)

    शिव पुराण में वर्णित है कि रवि प्रदोष व्रत (Ravi Pradosh Vrat 2025 Date) पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूर ...और पढ़ें

    Ravi Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
    Ravi Pradosh Vrat 2025: रवि प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 09 फरवरी को प्रदोष व्रत है। यह पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    शिव पुराण में वर्णित है कि देवों के देव महादेव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। महादेव की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाती है। इसके अलावा, जीवन में आने वाली बलाएं टल जाती हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Patan Devi Temple: यहां गिरा था मां सती का बायां कंधा, त्रेता युग से जल रही है धूनी

    राशि अनुसार अभिषेक (Lord Shiva Abhishek)

    • मेष राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के शुभ अवसर पर गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में सफेद तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के समय पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में दूध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में उड़द की दाल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक रवि प्रदोष व्रत के दिन गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: अमरनाथ गुफा में क्यों अमर हुआ कबूतर का जोड़ा? जानें इसकी प्रमुख वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी