Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, मिलेंगे कई लाभ

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 10:34 AM (GMT+05:30)

    रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान सूर्य देव की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होत ...और पढ़ें

    Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, मिलेंगे कई लाभ
    Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन इन उपायों को करने से मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, मिलेंगे कई लाभ

    HighLights

    1. रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है।
    2. इस दिन किए गए उपाय फलदायी होते हैं।
    3. भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता से संबंध रखते हैं। ऐसे में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान सूर्य देव की पूजा करने से इंसान को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो ऐसे में इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले, लेकिन उसे कार्यों में सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए रविवार के उपाय करना बेहद कल्याणकारी होता है। आइए जानते हैं भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने से संबंधित उपायों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Happy Married Life Remedies: टूटने के कगार पर है रिश्ते की डोर, तो जरूर करें ये उपाय

    रविवार के उपाय (Ravivar Ke Upay)

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन श्रद्धा अनुसार चावल, दूध और गुड़ समेत विशेष चीजों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
    • अगर आप जीवन में लंबे समय से धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में रविवार के दिन घर के मेन गेट पर घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
    • इसके अलावा रविवार के दिन स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें और जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करें। इस दौरान सच्चे मन से 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य बली होता है।
    • रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर अपनी इच्छाएं लिखें और उसे किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान शिव और मां पार्वती को ये चीजें, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी समाप्त

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।