Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ravivar Upay: रविवार के दिन करें इन नियमों का पालन, प्रसन्न होंगे भगवान सूर्य

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 07:00 AM (IST)

    Raviwar Puja Tips धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो जातक भगवान सूर्य नारायण को प्रसन्न करना चाहते हैं उन्हें रविवार के दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। सा ...और पढ़ें

    Ravivar Upay: रविवार के दिन करें इन नियमों का पालन
    Ravivar Upay: रविवार के दिन करें इन नियमों का पालन

    HighLights

    1. शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ मानी गई हैं।
    2. रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sunday Remedies: शास्त्रों में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ मानी गई हैं। रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त भगवान सूर्य नारायण को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। साथ ही इस दिन के नियमों का पालन करना चाहिए।

    ऐसा करने से भगवान सूर्य भौतिक-सुखों का वरदान देते हैं। तो चलिए रविवार के दिन क्या करना चाहिए ? उनके बारे में जानते हैं -

    यह भी पढ़ें : Matsya Dwadashi 2023: आज मनाई जाएगी मत्स्य द्वादशी, जानिए भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा मछली का रूप

    इन चीजों का करें दान

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और वस्त्रों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

    घी का दीपक जलाएं

    अगर धन की मुश्किलों से लगातार परेशान हैं, तो आपको रविवार के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

    भगवान सूर्य को अर्घ्य दें

    रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। साथ ही जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

    गायत्री मंत्र का जाप

    रविवार के दिन गायत्री मंत्र ''ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥'' का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है, जो जातक ऐसा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। हो सके तो रविवार के दिन इसका जाप 108 बार करें।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Diwas 2023: आज ही जान लें तुलसी के पौधे से जुड़ी वास्तु टिप्स, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

    खबरें और भी