Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Pujan Diwas 2023: आज ही जान लें तुलसी के पौधे से जुड़ी वास्तु टिप्स, प्रसन्न होंगे भगवान कृष्ण

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 10:57 AM (IST)

    Tulsi Pujan Diwas 2023 तुलसी पूजन दिवस को हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है। इस दिन माता तुलसा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बहुत से ...और पढ़ें

    Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी के पौधे से जुड़ी वास्तु टिप्स -
    Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी के पौधे से जुड़ी वास्तु टिप्स -

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में तुलसी पूजन दिवस का खास महत्व है।
    2. इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।
    3. तुलसी के पौधे को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Tulsi Pujan Diwas 2023: हिंदू धर्म में तुलसी पूजन दिवस का खास महत्व है। इस पवित्र दिन को लेकर लोगों की अपनी- अपनी मान्यताएं और धारणाएं हैं। इस शुभ दिन साधक माता तुलसी की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी जी की पूजा करते हैं, भगवान उनकी सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। बहुत से लोग अपने नियमित जीवन के हिस्से के रूप में हर दिन तुलसी पूजा करते हैं।

    इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि तुलसी पूजा से धन, समृद्धि, सुख और शांति का वरदान मिलता है। वहीं जब तुलसी दिवस इतने करीब है, तो इससे जुड़ी वास्तु टिप्स अवश्य जान लेनी चाहिए, जो इस प्रकार है-

    तुलसी के पौधे से जुड़ी वास्तु टिप्स -

    • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास के किसी भी गुरुवार को तुलसी का पौधा घर लाना चाहिए। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय हैं।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को हमेशा घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में देवताओं का वास होता है।
    • घर की बालकनी या खिड़की पर तुलसी के पौधे लगा सकते हैं। लेकिन पौधे को लगाते समय दिशा का ध्यान अवश्य रखें।
    • घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा पितृ की होती है और अगर आप यहां तुलसी का पौधा रखते हैं, तो आपको भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है।
    • घर के प्रवेश द्वार पर या ऐसे किसी स्थान पर जहां कूड़ा-कचरा रखा हो, वहां भूलकर भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
    • तुलसी को सिन्दूर चढ़ाने को लेकर बहुत भ्रम है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को सिन्दूर चढ़ाया जा सकता है।
    • तुलसी के पौधे को हमेशा मिट्टी के गमले में रखना चाहिए। इसे लगाने के लिए कभी भी प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग न करें। यदि संभव हो तो तुलसी के बर्तन में हल्दी से 'श्रीकृष्ण' जरूर लिख दें।
    • तुलसी के पौधे को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय इसे नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा एकादशी, रविवार, चंद्र और सूर्य ग्रहण के दौरान भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए। इस बात का ध्यान रहे कि रविवार के दिन भूलकर भी तुलसी पर जल न चढ़ाएं।

    यह भी पढ़ें: Tulsi Pujan Diwas 2023: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें पूजा का धार्मिक महत्व और नियम

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

    खबरें और भी