यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर इन बातों को न करें अनदेखा, वरना हो सकता है नुकसान
सकट चौथ (Sakat Chauth 2025 Kab hai?) का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और सकट माता की पूजा होती है। माना जाता है कि इस दिन पर महिलाएं ...और पढ़ें

HighLights
- सकट चौथ का व्रत बेहद शुभ माना गया है।
- सकट चौथ का व्रत गणेश जी को समर्पित है।
- सकट चौथ के त्योहार का विशेष महत्व है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक सकट चौथ है। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, यह व्रत हर साल माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान गणेश की पूजा विधि-विधान के साथ करती हैं। साथ ही कठिन व्रत का पालन करती हैं। इस व्रत को रखने से संतान से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है। साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
वहीं, इस दिन (Sakat Chauth 2025 Date) को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन बहुत जरूरी बताया गया है, तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार
सकट चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान
- जिस स्थान पर पूजा-पाठ करनी है, उसे अच्छी तरह से साफ-सुथरा कर लें।
- भगवान गणेश की मूर्ति और सकट माता चित्र रखने से पहले पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
- वैदिक मंत्रों का जाप करें।
- इस शुभ दिन पर तामसिक कार्यों में शामिल न हों।
- इस दिन लोगों को सात्विक जीवनशैली अपनानी चाहिए।
- भोग प्रसाद के लिए सात्विक भोजन ही बनाएं।
- पूजा शुभ मुहूर्त में ही स्थापित करें।
- इस दिन घर पर प्याज, लहसुन, अंडे और मांस आदि न बनाएं।
- इस पावन तिथि पर किसी को कठोर शब्द न बोलें।
- सुबह और शाम के समय विधिवत बप्पा की पूजा करें।
- गरीबों को जरूरत की चीजों का दान करें।
- घर पर तिल के लड्डू बनाएं, खाएं और दान करें।
सकट चौथ 2025 मुहूर्त (Sakat Chauth 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 17 जनवरी को सुबह 04 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 18 जनवरी को सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, 17 जनवरी को सकट चौथ (Sakat Chauth 2025 Date) का व्रत रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर करें इस चालीसा का पाठ, सुख-शांति से भर जाएगा घर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।