Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर करें ये काम, संतान के जीवन में नहीं आएगी कोई बाधा

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 10:35 AM (IST)

    पंचांग के अनुसार माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ (Sakat Chauth 2025) का व्रत किया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी उम्र और ...और पढ़ें

    Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर क्या करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)
    Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर क्या करना चाहिए? (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जाता है सकट चौथ व्रत।
    2. इस दिन की जाती है भगवान गणेश और सकट माता की पूजा।
    3. शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को किया जाएगा सकट चौथ व्रत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सकट चौथ का व्रत हिंदू धर्म में काफी महत्व रखता है। माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना के साथ इस व्रत को करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान गणेश व सकट माता की पूजा-अर्चना करने से साधक की संतान के जीवन से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। ऐसी में आपको इस दिन कुछ काम जरूर करने चाहिए, ताकि आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके।

    सकट चौथ शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth Shubh Muhurat)

    माघ माह की चतुर्थी तिथि का प्रांरभ 17 जनवरी को प्रातः 04 बजकर 06 मिनट पर हो रहा है। साथ ही, इस तिथि का समापन 18 जनवरी को प्रातः 05 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, सकट चौथ का व्रत शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करने का विधान है, ऐसे में इस दिन चन्द्रोदय का समय कुछ इस प्रकार रहेगा -

    चन्द्रोदय का समय - रात 09 बजकर 09 मिनट पर

    (Picture Credit: Freepik)

    करें इन मंत्रों का जप

    सकट चौथ के दिन पूजा के दौरान गणेश जी को सिंदूर दूर्वा, तिलकुट का भोग और तिल से बनी चीजें जरूर चढ़ानी चाहिए। अंत में सकट चौथ की व्रत कथा का पाठ करें और गणेश जी की आरती करें। साथ ही इस दिन शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पूजा के दौरान गणेश जी के मंत्रों का जप भी जरूर करना चाहिए -

    ओम गं गणपतये नम:

    वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ ।

    निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा ॥

    ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात् ॥

    यह भी पढ़ें - Sakat Chauth 2025 Date: कब और क्यों मनाया जाता है सकट चौथ का पर्व? जानिए इसकी वजह

    जरूर करें ये काम

    सकट चौथ के दिन आप गणेश मंदिर में जाकर गणपति जी के दर्शन भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से जातक के करियर में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। इसी के साथ इस दिन आपको काले तिल का दान करने से भी काफी लाभ मिल सकते हैं।

    खबरें और भी

    धन की समस्या होगी दूर

    सकट चौथ के दिन पूजा के दौरान गणेश जी के समक्ष एक श्री यंत्र स्थापित कर और उस पर दो सुपारी रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद इस सुपारी को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख लें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगता है।

    यह भी पढ़ें - Sakat Chauth 2025: सकट चौथ पर इन बातों को न करें अनदेखा, वरना हो सकता है नुकसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।