Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: पैर की पिंडली पर तिल वाले लोग पसंद करते हैं रोमांच, जानिए कैसी होती है पर्सनेलिटी

    Updated: Wed, 09 Jul 2025 01:42 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र में पैर की पिंडली पर तिल (Mole Meaning on Calf Muscles) के महत्व को बताया गया है। पिंडली पर तिल होना सौभाग्य और समृद्धि का संकेत मान ...और पढ़ें

    पैर की पिंडली पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं
    पैर की पिंडली पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं

    HighLights

    1. बायीं पिंडली पर तिल वाले लोग मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं।
    2. अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
    3. करियर में सफलता प्राप्त करते हैं और अपने दम पर नाम कमाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। पैर की पिंडली पर तिल होना (mole meaning on calf muscles) सौभाग्य और समृद्धि का संकेत देता है। 

    पैर की पिंडली पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग जीवन में सफलता हासिल करते हैं और उनकी फाइनेंशियल स्टेट्स अच्छा रहता है। दाएं पैर की पिंडली (टांग के पीछे की ओर टखने और घुटने के बीच की जगह) पर तिल वाले लोग कठिन परिस्थितियों को आसानी से संभाल सकते हैं।

    रचनात्मक और कलात्मक होते हैं 

    ऐसे लोगों को रोमांच पसंद होता है और घूमने-फिरने में उन्हें काफी मजा आता है। ऐसे व्यक्ति को नई जगहों और संस्कृतियों को जानना बेहद पसंद होता है। साथ ही ऐसे लोगों को अलग-अलग भाषाएं सीखने में दिलचस्पी लेते हैं और वे दुनिया के विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं वाले लोगों से प्रभावी संवाद कर सकते हैं।

    दाहिनी पिंडली पर तिल वाले लोग रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। संगीत, नृत्य या कला की प्रतिभा इनमें जन्मजात होती है। इसके आलावा ऐसे लोग काफी रोमांटिक और भावुक होते हैं। वे अपने सहयोगियों के प्रति बहुत समर्पित होते हैं। 

    खबरें और भी

    बायीं पिंडली पर तिल का अर्थ

    ऐसे लोग मेहनती, अनुशासित और दृढ़ निश्चयी होते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत करते हैं, बल्कि बेहतरीन प्लानिंग भी करते हैं। ऐसे लोग करियर में काफी सफल होते है। ये अपने कामों के दम पर नाम कमाते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: जांघ पर तिल वाले लोग होते हैं साहसी, जानिए कैसी होती है पर्सनेलिटी

    बायीं पिंडली पर तिल वाले लोग स्वतंत्र और आत्मनिर्भर होते हैं। इसलिए अच्छी बात यह है कि ये अकेले ही सब काम कर सकते हैं। मगर, खराब बात यह है कि ऐसे लोग टीम प्लेयर नहीं होते हैं। कई लोगों के साथ मिलकर काम करने में उन्हें मजा नहीं आता है। 

    ऐसे लोग बहुत आत्मविश्वासी होते हैं। रिश्तों के मामले में बायीं पिंडली पर तिल वाले लोग वफादार और प्रतिबद्ध होते हैं। वे अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए कुछ भी सकते हैं। ऐसे लोग अधिक सहज प्रवृत्ति वाले भी हो सकते हैं। दूसरों के प्रति इनमें सहानुभूति और करुणा भी होती है।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के महीने में यदि तुलसी पर निकालें मंजरी, तो कर लीजिए ये उपाय... दूर होंगी परेशानियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।