Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Samudrik Shastra: घुटने पर तिल वाले लोग होते हैं जिज्ञासू और खोजी, जानिए कैसी होती है इनकी पर्सनेलिटी

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 07:57 PM (IST)

    सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार घुटने पर तिल (mole on Knee) होना भविष्य के बारे में कई संकेत देता है। घुटने पर तिल वाले व्यक्ति नई जगहों और संस्कृतियों को ...और पढ़ें

    घुटने पर तिल वाले लोगों पर किया जा सकता है भरोसा।
    घुटने पर तिल वाले लोगों पर किया जा सकता है भरोसा।

    HighLights

    1. यह अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों से बनाना चाहते हैं पहचान।
    2. दूसरों के रीति रिवाज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
    3. ऐसे लोग अपने किए हुए काम की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल के आधार पर भविष्य के संकेतों के बारे में बताया जाता है। घुटने पर तिल होना (mole meaning on Knee) नई जगहों और नई संस्कृतियों को जानने की दिलचस्पी लेने का संकेत देता है। ऐसे लोग हमेशा कुछ नया करते और सीखते रहते हैं। 

    घुटने पर तिल (fortune signs in Samudrik Shastra) वाले लोग खोजपूर्ण स्वभाव वाले होते हैं। इन्हें नई जगहों पर जाना, नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है। यह अलग-अलग संस्कृतियों और रीति रिवाज के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। 

    दाएं घुटने पर तिल 

    जिन लोगों के दाएं घुटने पर तिल होता है, वो लोग व्यवहारिक, मेहनती और भरोसेमंद होते हैं। ऐसे लोग अपने किए हुए काम की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। दाएं घुटने पर तिल वाले लोग संगठित होकर काम करने पर विश्वास रखते हैं। टीमवर्क के साथ काम करते हुए ऐसे लोग अपने करियर में अधिक सफल होते हैं। 

    दाएं घुटने पर तिल होना यह भी बताता है कि ऐसे लोग अपने जीवनसाथी, प्रियजनों और दोस्तों के प्रति न सिर्फ वफादार होते हैं, बल्कि उसे रिश्ते को निभाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे लोग बहुत धैर्यवान और समझदार भी होते हैं। 

    खबरें और भी

    हालांकि, कुछ मामले में यह भी पाया गया है कि दाएं घुटने पर तिल वाले लोगों का स्वभाव कठोर होता है। ऐसे लोग किसी भी तरह के लालच में नहीं फंसते हैं। बहला-फुसलाकर या रिश्वत देकर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों से अपना काम नहीं निकलवा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Samudrik Shastra: पैर की पिंडली पर तिल वाले लोग पसंद करते हैं रोमांच, जानिए कैसी होती है पर्सनेलिटी

    बाएं घुटने पर तिल 

    बाएं घुटने पर तिल इस बात का संकेत देता है कि ऐसा व्यक्ति दृढ़ इच्छाशक्ति वाला है। किसी भी तरह की परेशानी आने पर ऐसे लोग घबराते नहीं हैं। अपने दृढ़ संकल्प से यह लोग अपने लक्षण को हासिल कर लेते हैं। 

    रिश्तों की बात करें तो बाएं घुटने पर तिल वाले लोग रोमांटिक प्रकृति के होते हैं। इनमें अपने प्रेम को व्यक्त करने की तीव्र इच्छा होती है। ऐसे लोग अपने पार्टनर को बहुत प्यार करते हैं।। 

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के महीने में यदि तुलसी पर निकलें मंजरी, तो कर लीजिए ये उपाय... दूर होंगी परेशानियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।