यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी पर क्या खाएं और क्या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें नियम
सफला एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा और व्रत रखने से सभी काम ...और पढ़ें

HighLights
- एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
- एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
- एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की आखिरी एकादशी सफला एकादशी है, जो पौष माह के कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। साथ ही सभी कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु को एकादशी अत्यंत प्रिय है, तो चलिए साल की अंतिम एकादशी को सफल बनाने के लिए उसमें क्या खाएं और क्या नहीं उसके बारे (Saphala Ekadashi 2024 Vrat Ke Niyam) में जानते हैं।
.jpg)
एकादशी पर क्या खा सकते हैं? (Saphala Ekadashi 2024 Vrat me kya khana chahiye)
सफला एकादशी उपवास के दिन व्रती को दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि श्री हरि विष्णु की पूजा के बाद ही कुछ खाएं। साथ ही प्रसाद बनाते समय पवित्रता का खास ख्याल रखें। ताकि व्रत में किसी भी प्रकार का विघ्न न पड़े और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो।
यह भी पढ़ें: Dattatreya Jayanti 2024: दत्तात्रेय जयंती आज, नोट करें पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र
सफला एकादशी पर न खाएं ये चीजें (Saphala Ekadashi 2024 Vrat Me Kya Nahi Khana Chahiye)
जो लोग सफला एकादशी पर व्रत कर रहे हैं, उन्हें अपने खानपान का पूरा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह व्रत को सफल और असफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है और इस दौरान की गई गलतियों से व्रत खंडित भी हो सकता है। आपको बता दें, व्रती को एकादशी के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस मौके पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन आदि से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए।
इसके साथ ही इस व्रत पर चावल और नमक का सेवन भी करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत का पालन कर रहे हैं, तो इन चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
।।श्री हरि का भोग मंत्र।। (Saphala Ekadashi 2024 Bhog Mantra)
सफला एकादशी के दिन विष्णु जी को भोग अर्पित करते समय इस मंत्र ''त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'' का जप करना चाहिए। इससे नारायण भोग को तुरंत स्वीकार करते हैं। साथ ही उनकी कृपा प्राप्त होती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन सफेद चीजों का करें दान, चंद्र दोष से मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।