Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saphala Ekadashi पर श्री हरि को जरूर अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा व्रत का पूरा फल

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 04:15 PM (IST)

    सफला एकादशी का व्रत बेहद शुभ माना गया है। एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता ...और पढ़ें

    Saphala Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं ये चीजें।
    Saphala Ekadashi 2024: भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है।
    2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सफला एकादशी का बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस तिथि पर भक्त श्री हरि विष्णु की आराधना करते हैं और उपवास रखते हैं। यह इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी दिन गुरुवार 26 दिसंबर को मनाई जाएगी, जो साल की अंतिम एकादशी है। माना जाता है कि इस दिन का व्रत रखने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    वहीं, इस दिन (Saphala Ekadashi 2024) अगर भगवान विष्णु को उनकी पसंद की चीजें अर्पित की जाएं, तो उनकी पूर्ण कृपा मिलती है, तो आइए उन खास चीजों के बारे में जानते हैं।

    भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं ये चीजें (Must Offer These Things To Shri Hari)

    मेष राशि: मेष राशि के लोगों को सफला एकादशी पर श्री हरि विष्णु को लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

    वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को पंचामृत चढ़ाना चाहिए।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को हरे रंग का वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

    कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को सफला एकादशी पर श्री हरि को खीर का भोग लगाना चाहिए।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर लाल रंग के वस्त्र को चढ़ाना चाहिए।

    कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।

    तुला राशि: तुला राशि के लोगों को सफला एकादशी पर श्री हरि को कामधेनु गाय की प्रतिमा अर्पित करनी चाहिए।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

    धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

    मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर कान्हा को कमल के फूल चढ़ाने चाहिए।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को सफला एकादशी पर नारायण को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।

    मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि भगवान विष्णु को गोपी चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर करें तुलसी चालासी का पाठ, घर में होगा मां लक्ष्मी का वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।