Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये खास उपाय, प्राप्त होगा शनिदेव का आशीर्वाद

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 04:40 PM (IST)

    Sarva Pitru Amavasya 2023 सनातन धर्म में सर्वपितृ अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। 14 अक्टूबर यानी सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन श्राद्ध पक्ष का सम ...और पढ़ें

    Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये खास उपाय
    Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर करें ये खास उपाय

    HighLights

    1. 14 अक्टूबर को होगा श्राद्ध पक्ष का समापन।
    2. सनातन धर्म में सर्वपितृ अमावस्या बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
    3. सर्वपितृ अमावस्या में पितरों के तर्पण का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sarva Pitru Amavasya 2023: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या का विशेष महत्व है। यदि किसी को अपने पूर्वजों की मृत्यु की तारीख नहीं पता है, तो वे सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनका तर्पण कर सकते हैं। 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन श्राद्ध पक्ष का समापन हो जाएगा। ऐसा माना गया है कि इस दिन पितरों को तर्पण देने से वे प्रसन्न होते हैं, जिन्हें अपने पूर्वजों की तिथि नहीं पता है या फिर वे श्राद्ध पक्ष के दौरान पूजा नहीं कर पाए हैं, तो वे पितृ दोष से बचने के लिए इस दिन पिंडदान कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Indira Ekadashi 2023: इंदिरा एकादशी पर करें इन चीजों का दान, श्री हरि के साथ मिलेगी पितरों की कृपा

    कौओं को खिलाएं दाना

    इस दिन कौओं को दाना खिलाना शुभ माना गया है। साथ ही ऐसा करने से भगवान शनि भी प्रसन्न होते हैं। अगर इस उपाय को हर अमावस्या के दिन किया जाए, तो सारे ग्रह खुद के अनुकूल होने लगते हैं।

    काली गाय को खिलाएं रोटी

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन काली गाय को रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाया जाए, तो शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आपको काली गाय नहीं मिलती है, तो आप किसी भी गाय को रोटी खिला सकते हैं।

    पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं

    ऐसी मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। साथ ही इससे शनि देव भी प्रसन्न होते हैं।

    गरीबों को खिलाएं खाना

    भगवान शनि जरूरतमंदो की मदद से बेहद प्रसन्न होते हैं। इसलिए सर्वपितृ अमावस्या वाले दिन गरीबों को खाना खिलाना चाहिए।

    Author- Vaishnavi Dwivedi

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    खबरें और भी