Shaniwar Ke Totke: क्या आप पर भी है शनि की टेढ़ी नजर? काले चने के ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए काले चने के कई सारे ज्योतिषीय उपाय (Shaniwar Ke Totke) बताए गए हैं। इन्हें करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं से ...और पढ़ें

Shaniwar Ke Totke: काले चने के उपाय।
HighLights
शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है
शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विधान है
इस दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Saturday Remedies: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना गया है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चलती है, तो उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग शनि दोष से काफी ज्यादा डर जाते हैं, लेकिन शनिदेव कभी भी किसी को बिना वजह दंड नहीं देते। शनिदेव को खुश करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं -
शनि दोष के लिए काले चने के 5 अचूक उपाय (Shaniwar Ke Totke)
-1770881773900.jpg)
घोड़े को खिलाएं भीगे हुए चने
शनिवार के दिन एक मुट्ठी काले चने पानी में भिगो दें। अगले दिन इन चनों को किसी काले घोड़े को खिलाएं। ऐसा करने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है और कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
शनि मंदिर में दान
शनिवार की शाम को सवा किलो काले चने लेकर उन्हें सरसों के तेल में पका लें। इन चनों को किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को अर्पित करें और उसके बाद वहां मौजूद गरीबों और जरूरतमंदों में बांट दें। यह उपाय आर्थिक तंगी से मुक्ति दिलाने में रामबाण माना जाता है।
पक्षियों को दाना डालना
अगर आपकी ढैय्या चल रही है और मन हमेशा अशांत रहता है, तो शनिवार के दिन काले चने को पानी में भिगोकर अपने घर की छत या किसी पार्क में पक्षियों के लिए डाल दें। जैसे-जैसे पक्षी उन चनों को चुगेंगे, आपका मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
खबरें और भी
लोहे की कील और काले चने का टोटका
एक काले कपड़े में थोड़े से काले चने, एक लोहे की कील और थोड़ा सा काला तिल बांध लें। इस पोटली को अपने सिर से सात बार वार कर किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। यह टोटका नजर दोष और शत्रुओं की बाधाओं को दूर करने के लिए बहुत प्रभावशाली है।
करें दान
शनिवार के दिन काले चने का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय इनका दान करना अधिक शुभ होता है। दान देने वाले व्यक्ति को शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसके सभी पापों का नाश होता है।
यह भी पढ़ें- Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव की कृपा पाने के लिए उत्तम है शनिवार, जरूर करें शनि चालीसा का पाठ
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।