Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन सोमवार पर जलाभिषेक के समय करें राशि अनुसार मंत्र जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:32 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि सावन (Sawan 2024) महीने में शिव परिवार की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली ...और पढ़ें

    Sawan 2024: भगवान शिव का अभिषेक कैसे करें?
    Sawan 2024: भगवान शिव का अभिषेक कैसे करें?

    HighLights

    1. सावन का महीना शिव परिवार को समर्पित है।
    2. इस अवसर पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल है।
    3. सावन महीने में शिव परिवार की पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सनातन धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शिव की उपासना करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, समृद्धि एवं धन में वृद्धि होती है। विवाहित महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति हेतु सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित जातक शीघ्र विवाह के लिए महादेव की उपासना करते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न कर उनकी कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान कर विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन 4 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, रिश्ते की भी होगी बात


    इन चीजों से करें अभिषेक

    साधक अपनी सुविधा के अनुसार सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल, सामान्य जल, दूध, दही, पंचामृत, घी, शहद, गन्ने के रस, नारियल जल, गुलाब जल आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करने से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से हर बिगड़े काम बन जाते हैं।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक सावन सोमवार पर 'ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक पूजा करते समय 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ॐ गोरापति नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक सावन सोमवार पर'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ भीमशंकर नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार पर 'ॐ कैलाश पति नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक पूजा करते समय 'ॐ नंदराज नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक सावन सोमवार पर 'ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मनोवांछित फल पाने के लिए' ॐ नीलकंठ नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक सावन सोमवार पर'ॐ त्रिलोकनाथ नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: सावन में इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी