Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2024: सावन खत्म होने से पहले जरूर कर लें ये काम, बनी रहेगी शिव जी की कृपा

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 10:33 AM (IST)

    इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हुई थी जो 19 अगस्त 2024 सोमवार तक रहने वाला है। सावन की समाप्ति में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

    Sawan 2024 सावन खत्म होने से पहले जरूर करें ये काम।
    Sawan 2024 सावन खत्म होने से पहले जरूर करें ये काम।

    HighLights

    1. 19 अगस्त को रखा जाएगा सावन का आखिरी सोमवार व्रत।
    2. भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उत्तम है सावन का महीना।
    3. शिव जी की कृपा के लिए सावन में जरूर करने चाहिए ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में आपको भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन माह में कुछ काम जरूर करने चाहिए, ताकि आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। चलिए जानते हैं कि सावन में आप किस तरह शिव जी की कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    जरूर करें व्रत

    शिव जी की कृपा के लिए सावन सोमवार का व्रत जरूर करना चाहिए। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करें और मन में कोई नकारात्मक विचान न लाएं। इससे न केवल साधक को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।

    करें इन मंत्रों का जाप

    हिंदू धर्म में मंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में आप सावन में भगवान शिव को समर्पित मंत्रों का जाप जरूर करें। इसके साथ ही सावन में शिव चालीसा का पाठ करना भी बहुत ही लाभदायक होता है। आप रोजाना या फिर सावन सोमवार के दिन इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

    शिव मूल मंत्र - ॐ नमः शिवाय॥

    महामृत्युंजय मंत्र - ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    रूद्र मंत्र - ॐ नमो भगवते रूद्राय।

    रूद्र गायत्री मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

    यह भी पढ़ें - Sawan Somwar Vrat 2024: ऐसे करें सावन सोमवार व्रत का उद्यापन, ताकि आप पूर्ण फल से न रहें वंचित

    दान करें ये चीजें

    सावन माह में शिव जी की कृपा के लिए दान-पुण्य करना बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए। इससे साधक को आत्मिक सुख और पुण्य की प्राप्ति होती है, जिससे जीवन में सुख-शांति का वास बना रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन में घर लाएं ये चीजें, रुके हुए कार्य जल्द होंगे पूरे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।