Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan में इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, कार्यक्षेत्र से लेकर लव लाइफ तक सभी में मिलेगा लाभ

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 03:58 PM (IST)

    शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होने के कारण शश नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशियों को पूरे सावन में (Shani Ho ...और पढ़ें

    Sawan में इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा।
    Sawan में इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा।

    HighLights

    1. सोमवार, 22 जुलाई से शुरू हो चुका है सावन का महीना।
    2. सावन में भगवान शिव करते हैं संसार का संचालन।
    3. सावन में कुछ राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में विश्राम के लिए चले जाते हैं। जिस कारण चातुर्मास में संसार का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। वहीं, भगवान शिव, शनि देव के आराध्य देव माने गए हैं। ऐसे में सावन माह में शनि देव की कृपा से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

    कर्क राशि

    सावन माह में कर्क राशि के जातकों पर भी शनि देव की कृपा बरसने वाली है। इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव कम होगा। साथ ही आपको करियर में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। जो जातक बिजनेस आदि से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी सावन माह में लाभ देखने को मिलेगा।

    मकर राशि

    शश योग बनने से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। साथ ही शनि देव मकर राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए सावन में शनि देव इस राशि पर विशेष रूप से मेहरबान रहने वाले हैं। इन जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

    यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन में इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे देवों के देव महादेव, मिलेगी हर कार्य में सफलता

    कुंभ राशि

    शनि देव, कुंभ राशि के स्वामी भी हैं। जिस वजह से इस राशि को सावन माह में काफी फायदा मिलने वाला है। इस राशि को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में भी लाभ अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि आपके पार्टनर से कुछ वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन समय रहते उन्हें सुलझाने में सफल होंगे। करियर में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला गौरी व्रत में करें इन चीजों का सेवन, पुण्य की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।