यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2024: सावन में लगाएं भगवान शिव के प्रिय पौधे, घर में सुख-समृद्धि का होगा आगमन
महादेव को समर्पित कई पौधे ऐसे हैं जिनकी विशेष पूजा-अर्चना करने से साधक का जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है। अगर आप भी भोले बाबा की कृपा प्राप्त करना च ...और पढ़ें

HighLights
- सावन का महीना महादेव को समर्पित है।
- सावन का समापन 19 अगस्त को है।
- महादेव को कई पौधे प्रिय हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Plant Tips: सनातन धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस पूरे महीने देशभर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। साथ ही भक्त शिव भक्ति में डूब जाते हैं। इस दौरान सच्चे मन से महादेव का अभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में कुछ पौधों (Lucky Plants in Sawan) को लगाने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन सोमवार पर जलाभिषेक के समय करें राशि अनुसार मंत्र जप, पूरी होगी मनचाही मुराद
शमी का पौधा (Shami Plant)
सनातन धर्म में शमी का पौधा पूजनीय है, क्योंकि यह पौधा महादेव को प्रिय है। अगर आप महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के महीने में घर में शमी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होगी। पूजा के दौरान शिव जी को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
बेलपत्र का पौधा (Belpatra Plant)
इसके अलावा भगवान शिव को बेलपत्र का पौधा भी प्रिय है। शास्त्रों के अनुसार, सावन में इस पौधे को घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाना फलदायी साबित होता है इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
धतूरे का पौधा (Datura Plant)
भगवान शिव की पूजा में धतूरा को शामिल किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धतूरे में महादेव का वास माना जाता है। ऐसे में सावन में धतूरे के पौधे को जरूर लगाएं। इससे जातक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इसके अलावा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
खबरें और भी
चंपा का पौधा (Champa Plant)
वास्तु के अनुसार, चंपा के पौधे को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से हर तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो सावन में चंपा का पौधा जरूर लगाएं। इसके फूल सकारात्मक ऊर्जा छोड़ते है। इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन सोमवार पर जलाभिषेक के समय करें राशि अनुसार मंत्र जप, पूरी होगी मनचाही मुराद
अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।