यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2025: सावन शुरू होने से पहले जरूर कर लें ये बदलाव, मिलेंगे अच्छे परिणाम
हिंदू धर्म में सावन (Sawan 2025) को एक बहुत ही पवित्र महीने के रूप में देखा जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसी के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है सावन का महीना।
- भगवान शिव को समर्पित मानी गई है ये अवधि।
- सोमवार व्रत करने से मिलती है शिव जी की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जल्द ही सावन की शुरुआत होने जा रही है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार पांचवा महीना होता है। इस माह में मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। आप सावन की शुरुआत से पहले ही शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए सावन की शुरुआत से पहले ये काम कर सकते हैं।
इस दिन से होगी सावन की शुरुआत
सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होने जा रही है, जो 9 अगस्त तक चलने वाला है। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत करने से जातक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और उसकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
.jpg)
रोजाना करें ये काम
आप सावन शुरू होने से पहले ही शिव चालीसा का पाठ शुरू कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलते है। इसके लिए रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद मंदिर जाकर या फिर घर पर ही भगवान शिव की मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और एक तांबे के लोटे में जल रखें। अब पूर्व दिशा की ओर मुंह करके शिव चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए व्रत नियम
घर लाएं ये चीजें
सावन की शुरुआत से पहले आप बेलपत्र का पौधा, चांदी का त्रिशूल और रुद्राक्ष भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। ऐसा करने से शिव जी की असीम कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में बेलपत्र का पौधा घर की उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिव जी की कृपा साधक पर बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
खबरें और भी

इन चीजों को करें बाहर
सावन से पहले आपको ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए, जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती हैं, जैसे खराब पड़ी घड़ी या सामान आदि। इसी के साथ खंडित मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए, यह भी नकारात्मकता का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sawan 2025 Somwar Date: कब रखा जाएगा सावन के पहले सोमवार का व्रत? जानें पूजा से जुड़ी प्रमुख बातें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।