यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sawan 2025: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें उनके ये प्रिय भोग, खुश होंगे भोलेबाबा
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इसकी शुरुआत 11 जुलाई यानी आज से हो चुकी है। इस पवित्र माह में भगवान शिव को उनके प्रिय भोग (Lord Shiva Favourite ...और पढ़ें

HighLights
- सावन का महीना सभी शिव भक्तों के लिए महत्व रखता है।
- सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है।
- शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना सभी शिव भक्तों के लिए महत्व रखता है। यह भगवान शिव को समर्पित है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन की शुरुआत आज यानी 11 जुलाई से हुई है। इस पवित्र माह में शिवलिंग पर जल, दूध, और बिल्व पत्र अर्पित करने के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ को उनके प्रिय भोग (Lord Shiva Favourite Bhog) भी जरूर चढ़ाने चाहिए। इससे भगवान शिव खुश होते हैं। साथ ही भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।
सावन स्पेशल भगवान शिव के प्रिय भोग (Shiv Ji Bhog List)
.jpg)
1. भांग और धतूरा
भगवान शिव को भांग और धतूरा बहुत प्रिय है। इन दोनों को शिव प्रसाद में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के दौरान भांग को मिश्री या दूध के साथ मिलाकर भोग लगाया जाता है। इसे अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही शिव कृपा मिलती है।
2. बेल का फल
बेल का फल और बिल्व पत्र दोनों ही भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। शिव जी को बेल का फल भोग लगाने से वे खुश होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।
3. पंचामृत
पंचामृत शिव पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सावन में शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करने के बाद इसे भोग के रूप में भी चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
खबरें और भी
4. ठंडाई
सावन के महीने में ठंडाई का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को इसे अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
5. हलवा और खीर
सावन सोमवार पर सूजी का हलवा और खीर का भोग भी शिव जी को चढ़ाया जा सकता है। कहते हैं कि इन भोगों को अर्पित करने से भगवान शिव भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। साथ ही जीवन में शुभता आती है।
यह भी पढ़ें: Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक को मिलेगा लाभ, क्या आपका नाम भी है शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।