Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन में इन राशियों के लिए खुलेगी कुबेर की तिजोरी, पैसों की तंगी होगी छूमंतर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 01 Jul 2025 06:03 PM (IST)

    सावन (Sawan 2025 Lucky Zodiac Signs) महीने की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। इस महीने में तीन राशि के जातकों पर भगवान शिव और देवगुरु बृहस्पति की कृपा ब ...और पढ़ें

    Sawan 2025: इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा
    Sawan 2025: इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

    HighLights

    1. मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं।
    2. मकर राशि पर मंगल देव की कृपा बरसती है।
    3. शिवजी की पूजा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई छोटे-बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातक सावन के महीने में मालामाल होंगे।

    ज्योतिषियों की मानें तो सावन के महीने में कई राशि के जातकों पर देवों के देव महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से न केवल आर्थिक  परेशानी दूर होगी, बल्कि करियर और कारोबार में भी सफलता मिलेगी। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पैसों की तंगी होगी दूर

    कर्क राशि

    मन के कारक चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर महादेव की असीम कृपा रहती है। उनकी कृपा से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। वर्तमान समय में शुक्र देव की भी कृपा बरस रही है। सावन के महीने में धर्मिक सक्रियता बढ़ेगी। साहसी और निडर बनेंगे। अपने फैसले से लोगों को अचंभित करने में सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन का व्यय हो सकता है।

    धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा से लाभ होगा। साथ ही आपकी प्रसिद्धि भी बढ़ेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावन में अधिक फायदा होगा। घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। गहने और कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप गहने और महंगे कपड़े के शौकीन हो सकते हैं। पिता से भी धन लाभ होगा।  

    खबरें और भी

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का महीना खास साबित हो सकता है। इस महीने भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुखों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मानसिक वेदना से मुक्ति मिलेगी। सावन महीने में महादेव की कृपा से कारोबार में धन लाभ होगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। श्रेष्ठ और कुलीन लोगों से आपकी दोस्ती बढ़ेगी या होगी। भाग्य में वृद्धि होगी।

    आपके पास आमदनी के कई साधन होंगे। धन खर्चने में आप कंजूसी कर सकते हैं। शत्रुओं पर आपकी जीत होगी। घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। देवों के देव महादेव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद दूध या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। इस समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने आप प्रॉपर्टी के माध्यम से पैसा कमाने में सफल होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप उम्मीद से अधिक धन कमाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

    परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर और कारोबार में भी ऊंचा मुकाम हासिल होगा। सावन के महीने में आप भंडारे का आयोजन कर सकते हैं। किसी न किसी माध्यम से पैसे कमाने में सफल होंगे। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सावन महीने में रोजाना गंगाजल में काले तिल मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: कुंभ राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति, इन उपायों से पाएं राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।