Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कब से शुरू हो रहा महादेव का प्रिय महीना सावन? तुरंत नोट करें सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तारीखें

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 03:30 PM (IST)

    सनातन धर्म में पवित्र सावन माह 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त को समाप्त होगा। यह महीना महादेव को समर्पित है, जिसमें शिव-पार्वती की पूजा से शुभ फल ...और पढ़ें

    बेहद खास है सावन का महीना (Image Source: AI-Generated)

    बेहद खास है सावन का महीना (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. सावन 2026: 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा पवित्र माह

    2. सावन सोमवार व्रत: 3, 10, 17, 24 अगस्त 2026 को होंगे

    3. मंगला गौरी व्रत: 4, 11, 18, 25 अगस्त 2026 को मनाए जाएंगे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन को पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। सावन में रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। सावन सोमवार व्रत और मंगला गौरी व्रत भी किया जाता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में शिव जी की साधना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और व्रत करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कब से शुरू होगा सावन (Sawan 2026 Start Date) और इस माह में पड़ने वाले सोमवार और मंगला गौरी व्रत की तारीखें

    कब से कब तक रहेगा सावन 2026 (Sawan 2026 Start And End Date)

    हर साल आषाढ़ पूर्णिमा के अगले दिन से सावन के महीने की शुरुआत होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी और 30 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी। वहीं, इस माह का समापन 28 अगस्त को होगा।

    सावन सोमवार व्रत 2026 डेट (Sawan Somwar Vrat 2026 Dates)

    03 अगस्त 2026 को पहला सोमवार व्रत
    10 अगस्त 2026 को दूसरा सोमवार व्रत
    17 अगस्त 2026 को तीसरा सोमवार व्रत
    24 अगस्त 2026 को चौथा सोमवार व्रत

    मंगला गौरी व्रत व्रत 2026 डेट (Sawan Mangla Gauri Vrat 2026 Dates)

    4 अगस्त 2026 को पहला मंगला गौरी व्रत
    11 अगस्त 2026 को दूसरा मंगला गौरी व्रत
    18 अगस्त 2026 को तीसरा मंगला गौरी व्रत
    25 अगस्त 2026 को चौथा मंगला गौरी व्रत

    खबरें और भी

    sawan 2026  (1)

    (Image Source: AI-Generated)

    इन उपाय से करें महादेव को प्रसन्न

    मिलेगा शुभ फल- जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सावन में महादेव का जलाभिषेक करना चाहिए। सावन में रोजाना सुबह स्नान करने के बाद शिव जी का जलाभिषेक करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और भगवान शिव की कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    विवाह में आ रही बाधा होगी दूर- अगर आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो सावन सोमवार व्रत जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें- शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों की होगी खूब तरक्की, आप पर क्या पड़ेगा असर?

    यह भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल, कब रखें व्रत? पढ़ें एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।