Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन? नोट करें सावन सोमवार की तिथियां और शुभ मुहूर्त

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 05:02 PM (GMT+05:30)

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। शास्त्रों में गुरु को शिव का ही रूप माना गया है, और गुरु पूर् ...और पढ़ें

    Sawan 2026: कब से शुरू हो रहा सावन? (Image Source: AI-Generated)

    Sawan 2026: कब से शुरू हो रहा सावन? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में शिव भक्तों के लिए खुशियों की सौगात आने वाली है। इस साल सावन का महीना न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि खगोलीय घटनाओं के लिहाज से भी बेहद खास रहने वाला है। चलिए जानते हैं महादेव के इस प्रिय महीने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी।

    कब से शुरू और कब होगा समापन?

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आषाढ़ पूर्णिमा (Guru Purnima) 29 जुलाई को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन, यानी 30 जुलाई 2026 से श्रावण मास (Sawan Month) का शुभारंभ होगा। इसका समापन 28 अगस्त 2026 सावन पूर्णिमा के दिन होगा। सावन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 30 जुलाई 2026 को रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।

    धार्मिक गणनाओं के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना (Sawan Ka Mahina) कुल 30 दिनों का होगा। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन में शिव जी (Lord Shiva) की पूजा करने से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनचाहा वर प्राप्त होता है।

    पंचांग के जानकारों के मुताबिक, इस बार सावन के दौरान रवि योग और गजकेसरी योग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में की गई पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है।

    वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में ही माता पार्वती (Devi Parvati) ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति के रूप में पाया था। वहीं, समुद्र मंथन के दौरान निकला विष भी महादेव ने इसी माह में पिया था, जिससे उन्हें 'नीलकंठ' नाम मिला।

    खबरें और भी

    Sawan 2026

    (Image Source: AI-Generated)

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो सावन में वर्षा ऋतु अपने चरम पर होती है। इस समय सूर्य की रोशनी कम मिलने से मनुष्य की पाचन शक्ति (Digestion) कमजोर हो जाती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने इस महीने में सात्विक भोजन और उपवास की परंपरा बनाई ताकि शरीर स्वस्थ रहे।

    साल 2026 के सावन में लगेगा 'ग्रहण'

    ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2026 का सावन एक और वजह से चर्चा में है। इस दौरान दो ग्रहण लगने के योग बन रहे हैं।

    • 12 अगस्त 2026 को सावन की अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगेगा
    • 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026 Date: नए साल में कब से शुरू होगा सावन? इस बार पड़ेंगे इतने सोमवार, अभी नोट करें तिथि

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार पर शिववास समेत बन रहे कई संयोग, मिलेगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।