Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Upay: सावन के महीने में घर ले आएं ये 4 चीजें, पैसों से जुड़ी हर परेशानी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 29 Jun 2025 06:23 PM (IST)

    सनातन शास्त्रों में निहित है कि जलाभिषेक से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं। जलाभिषेक के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। अतः सावन सोमव ...और पढ़ें

    Sawan 2025 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan 2025 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होगा।
    2. 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।
    3. भगवान शिव की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2025 Upay: भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। सावन से लेकर कार्तिक महीने तक सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते हैं। इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर शिव-शक्ति जी की विशेष कृपा बरसती है।

    ज्योतिष शास्त्र में सावन महीने में विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से साधक के जीवन में व्याप्त सभी परेशानी दूर हो जाती है। अगर आप भी आर्थिक संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में ये चीजें घर ले आएं। आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: सावन महीने में कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    सावन महीने घर ले आएं ये चीजें

    • अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में महामृत्युंजय यंत्र घर पर जरूर ले आएं। आप चाहे तो सावन सोमवार के दिन भी महामृत्युंजय यंत्र ला सकते हैं। इसके बाद विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर घर में महामृत्युंजय यंत्र स्थापित करें। इस उपाय को करने से हर परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आप पैसों से जुड़ी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में चांदी से निर्मित नंदी घर ले आएं। सोमवार के दिन नंदी को घर में स्थापित करें। भगवान शिव की सवारी नंदी को घर में स्थापित करने से जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर हो जाएगी। आप चाहे तो नंदी को घर की तिजोरी में रख सकते हैं।
    • अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन के महीने में अपने घर पर पारद शिवलिंग ले आएं। आप अपनी सुविधा के अनुसार सावन महीने में किसी दिन अपने घर पर पारद शिवलिंग स्थापित कर सकते हैं। इस समय गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से साधक पर शिव जी की कृपा बरसती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है।
    • अगर आप जीवन में विषम परिस्थिति से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन महीने में डमरू घर लें आएं। अब विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा के समय डमरू बजाएं। इसके बाद पूजा घर में ही डमरू को रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष भी दूर होता है।

    यह भी पढ़ें: कर्क संक्रांति से इन लोगों को करियर में मिलेगी गुड न्यूज, प्रमोशन के भी बनेंगे योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी