Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Putrada Ekadashi 2024: पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये भोग, पूरी होंगी सभी मुरादें

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 04:00 PM (IST)

    सावन की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi 2024) पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। सावन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पुत्रदा एकाद ...और पढ़ें

    Sawan Putrada Ekadashi Bhog 2024: पुत्रदा एकादशी भोग -
    Sawan Putrada Ekadashi Bhog 2024: पुत्रदा एकादशी भोग -

    HighLights

    1. सावन की पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।
    2. पुत्रदा एकादशी साल में दो बार पड़ती हैं।
    3. इस साल यह एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन की पुत्रदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। पूरे साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती हैं, जिनमें से पुत्रदा एकादशी साल में दो बार पड़ती हैं, एक श्रावण माह में और दूसरी पौष माह में। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी, जो बेहद शुभ मानी जा रही है, तो आइए श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग (Sawan Putrada Ekadashi Bhog 2024) के बारे में जानते हैं।

    पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Sawan Putrada Ekadashi Shubh Muhurat 2024)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 16 अगस्त को श्रावण पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही इसका पारण 17 अगस्त को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 05 मिनट के बीच किया जाएगा।

    पुत्रदा एकादशी भोग (Sawan Putrada Ekadashi Bhog 2024)

    सावन पुत्रदा एकादशी में भगवान विष्णु को नाशपाती, अमरुद, मोसंबी, पंजीरी, केसर की खीर, पंचामृत आदि चीजों का भोग लगा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन भोग को अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। एकादशी का दिन श्री हरि को बेहद प्रिय है। ऐसे में उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं, जिससे व्रत का पूरा फल प्राप्त हो सके।

    भोग लगाते समय करें इस मंत्र का जाप (Sawan Putrada Ekadashi Mantra 2024)

    • त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    यह भी पढ़ें: Vinayak Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी पर राशि अनुसार बप्पा को अर्पित करें ये चीजें, घर में खिंची चली आएंगी मां लक्ष्‍मी

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।