Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan 2025: सावन सोमवार पर इन उपायों से करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें पूजा की सरल विधि

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 11 Jul 2025 01:27 PM (IST)

    सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना देवों के देव महादेव (sawan remedies to impress shiv ji) को प्रिय होता है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान शिव और ...और पढ़ें

    Sawan 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Sawan 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस महीने में शिव जी की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा से सखों में वृद्धि होती है।

    दिव्या गौतम, एस्ट्रोपत्री। सनातन धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का एक विशेष महत्व होता है, और सावन सोमवार का दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित माना गया है। यह दिन शिवभक्ति के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं, विशेष पूजा करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विविध उपाय अपनाते हैं।

    शास्त्रों में बताया गया है कि शिवजी अत्यंत सरल हृदय वाले और सहजता से प्रसन्न हो जाने वाले देवता हैं। केवल एक लोटा जल अर्पित कर भी उन्हें खुश किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सावन सोमवार को शिवजी (sawan remedies to impress shiv ji) को प्रसन्न करने के कुछ प्रभावशाली उपाय-

    यह भी पढ़ें- Sawan Ank Jyotish 2025: सावन सोमवार पर किस मूलांक को मिलेगा लाभ, क्या आपका नाम भी है शामिल?

    शिव आराधना करें

    सावन सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं। शांत मन से आसन पर बैठकर श्रद्धा से शिवजी का ध्यान करें। हर सावन सोमवार नियमित रूप से शिव की आराधना करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

    महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

    सावन सोमवार को भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र 108 बार जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है।

    “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

    उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥”

    इस दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

    प्रिय वस्तुएं अर्पित करें (simple remedies for sawan)

    शिवजी को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अत्यंत प्रिय हैं। स्नान के बाद शिवलिंग पर इन वस्तुओं का अर्पण करें। विशेष रूप से बेल पत्र और दूध से अभिषेक करने से शिव कृपा प्राप्त होती है।

    खबरें और भी

    सादे प्रसाद से लगाएं भोग

    भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष मिठाई की आवश्यकता नहीं होती। वे घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बने सादे प्रसाद से ही प्रसन्न हो जाते हैं। भोग अर्पण के बाद धूप-दीप जलाकर आरती करें और प्रसाद को भक्तों में बांटें। यह साधना आपके कष्टों को धीरे-धीरे दूर कर सकती है।

    करें दान और सेवा

    सावन सोमवार को स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं (जैसे चावल, दूध, मिठाई) का दान करें। इससे न केवल चंद्र ग्रह की स्थिति सुधरती है, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है और महादेव की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें- Sawan 1st day 2025: आज सावन के पहले दिन इस विधि से करें पूजा, नोट करें मंत्र, भोग और शिव जी का प्रिय फूल

    सार

    • इस सावन सोमवार, श्रद्धा और विश्वास के साथ कीजिए भगवान शिव की आराधना।
    • उनकी कृपा से जीवन में आएगी शांति, समृद्धि और सुख-समृद्ध मार्ग की प्राप्ति।
    • भोलेनाथ की भक्ति से हर मनोकामना होती है पूर्ण यही है सावन मास का दिव्य संदेश।

    लेखक: दिव्या गौतम, Astropatri.com अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।