Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:39 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक (Sawan Somwar 2024 Upay) से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। इसके लिए ...और पढ़ें

    Sawan Somwar 2024: शनि दोष के उपाय
    Sawan Somwar 2024: शनि दोष के उपाय

    HighLights

    1. सनातन धर्म में सावन सोमवार का विशेष महत्व है।
    2. इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है।
    3. सावन सोमवार व्रत करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सावन के महीने में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस अवसर पर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। साथ ही मंदिरों में भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। विशेषकर सावन सोमवार पर बड़ी संख्या में भक्त देवों के देव महादेव का जलाभिषेक करते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक की हर एक शुभ मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी प्रकार के दुख एवं संकट भी दूर हो जाते हैं। अगर आप भी आर्थिक तंगी समेत जीवन में व्याप्त परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, इन उपायों से करें मां गौरी को प्रसन्न

    भगवान शिव का अभिषेक

    • अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं या शनि दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव गायत्री मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
    • अगर आप कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से कारोबार को नया आयाम मिलता है।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भी धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
    • अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गंगाजल में बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
    • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर कच्चे दूध या दही से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

    यह भी पढ़ें: कब है सावन महीने की पहली एकादशी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।