Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shadi Ke Upay: बुधवार के दिन पूजा के समय जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 12:56 PM (IST)

    इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव की भी उपासना की जाती है। कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। बुध देव ब ...और पढ़ें

    Shadi Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई
    Shadi Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये 3 चमत्कारी उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई

    HighLights

    1. सनातन धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    2. रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    3. इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव की भी उपासना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2023: सनातन धर्म में बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत-उपवास रखा जाता है। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध देव की भी उपासना की जाती है। कुंडली में बुध ग्रह के मजबूत होने से जातक अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है। बुध देव बुद्धि के कारक हैं। इनकी कृपा से जातक बुद्धिमान होता है। साथ ही मधुरभाषी होता है। वहीं, कुंडली में बुध कमजोर होने पर शुभ कार्यों में बाधा आती है। अगर आपकी शादी में भी अड़चनें कमजोर बुध की वजह से आ रही है, तो बुधवार के दिन ये 3 चमत्कारी उपाय जरूर करें। आइए, उपाय जानते हैं-  

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    बुधवार के उपाय

    • अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो शुभता के स्वामी भगवान गणेश की बुधवार के दिन विधि-विधान से पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को मालपुए अर्पित करें। साथ ही शीघ्र विवाह की कामना करें। ऐसा माना जाता है कि भगवान गणेश को मालपुए अर्पित करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
    • शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए बुधवार के दिन स्नान-ध्यान कर पीले वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, विधिपूर्वक मां गौरी और भगवान गणेश की पूजा करें। मां गौरी को सिंदूर (अविवाहित लड़की) अर्पित करें। साथ ही सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है।
    • शीघ्र शादी के लिए बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद पूजा के समय 21 दूर्वा को धागे में पिरोकर भगवान गणेश को अर्पित करें। साथ ही गणेश जी को मोदक अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनचाहा वर प्राप्त होता है। इन उपायों को कम से कम 16 बुधवार करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।  

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।