कैसे पहचानें कि आप पर है शनि देव की विशेष कृपा? जानें 4 शुभ संकेत
शनिवार शनिदेव को समर्पित है, जो कर्मफल दाता हैं और अच्छे कर्मों का शुभ फल देते हैं। उनकी प्रसन्नता के संकेत करियर में तरक्की, कर्ज मुक्ति और स्वभाव मे ...और पढ़ें
-1781526724028_m.webp)
शनि देव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत (AI-Generated Image)
HighLights
करियर में अचानक बड़ी सफलता मिलना शनिदेव की कृपा
कर्ज और कानूनी विवादों से मुक्ति मिलना शुभ संकेत
स्वभाव में धैर्य, अनुशासन और ईमानदारी आना शनिदेव का मार्गदर्शन
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनिदेव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है, क्योंकि शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्रदान करते हैं, जिससे जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं।
वहीं, बुरे कर्म करने वाले इंसान को दंड देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिदेव के प्रसन्न होने पर कई शुभ संकेत मिलते हैं, तो ऐसे में आइए जानते हैं शनिदेव के प्रसन्न होने पर कौन-से संकेत मिलते हैं।
1. करियर में तरक्की- अगर आप जीवन में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और अचानक आपको उसमें बड़ी सफलता प्राप्त हो गई है, तो समझ लें शनिदेव आपके कामों से प्रसन्न है। उन्होंने आपके कर्मों के अनुसार फल देना शुरू कर दिया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिदेव के प्रसन्न होने पर प्रमोशन या व्यापार में लाभ देखने को मिलता है।
2. कर्ज और कानूनी विवादों से मुक्ति- इसके अलावा अगर आप लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए है और आपके पक्ष में फैसला आ जाए, तो यह शनिदेव के प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है। यह आप पर शनिदेव की कृपा का बड़ा संकेत है।
3. शनि से संबंधित वस्तुओं में लाभ- शनि देव से संबंधित लोहा, तेल, कोयला माना जाता है। यदि आपको कभी वाहन खरीदने का सुख प्राप्त हो या कारोबार में लाभ प्राप्त हो, तो समझ लें आप से शनिदेव प्रसन्न हैं। यह संकेत शनिदेव के आशीर्वाद का प्रतीक है।
खबरें और भी
4. स्वभाव में धैर्य, अनुशासन और ईमानदारी आना- शनि देव को अनुशासन और सत्य बेहद प्रिय है। यदि आपके स्वभाव में अचानक ठहराव आ जाए, आप अपने काम के प्रति अधिक अनुशासित हो जाएं, और झूठ या गलत कामों से आपका मन पूरी तरह हट जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि शनि देव आपका मार्गदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दर्पण और शनि देव का संबंध: सुख-समृद्धि के लिए घर में किस दिशा में लगाएं शीशा?
यह भी पढ़ें- राजा दशरथ और शनि देव की कहानी: जब प्रजा को बचाने के लिए रघुनंदन ने रोक दिया शनि का रथ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।