Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किन लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं शनिदेव, नहीं सताता शनि दोष और साढ़ेसाती का डर

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 09:02 AM (GMT+05:30)

    आज हम जानेंगे कि किन लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं और उन्हें शनि दोष का डर नहीं सताता है। ...और पढ़ें

    शनिदेव किन पर रहते हैं मेहरबान (AI Generated Image)

    शनिदेव किन पर रहते हैं मेहरबान (AI Generated Image)

    HighLights

    1. इन लोगों पर हमेशा मेहरबान बने रहते हैं शनि देव

    2. हनुमान जी के भक्तों को नहीं सताता शनि दोष का डर

    3. कुछ विशेष कार्यों को करने से मिलती है शनि देव की कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा का नाम सुनते ही डर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनि देव की दृष्टि सभी के लिए हानिकारक नहीं होती। शनि देव 'दंडनायक' होने के साथ-साथ 'कर्मफलदाता' भी कहलाते हैं, जिसका अर्थ है कि वह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं।

    इन लोगों पर मेहरबान रहते हैं शनिदेव

    शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। ऐसे में अगर आपके कर्म शुद्ध व अच्छे हैं, तो शनि की महादशा भी आपके लिए राजयोग लेकर आ सकती है। जो व्यक्ति ईमानदारी और सेवा का रास्ता चुनता है और कभी किसी दूसरे व्यक्ति का हक नहीं मारता, शनि देव उनकी रक्षा करते हैं। इसके साथ ही जो व्यक्ति बुजुर्गों का सम्मान करता है और अपने माता-पिता की सेवा करता है, उसे भी शनिदेव कभी कष्ट नहीं देते।

    हनुमान जी की भक्ति से मिलता है लाभ

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण की कैद से मुक्त कराने के बाद शनिदेव ने हनुमान जी को यह वचन दिया था कि वह हनुमान जी के भक्तों को कभी कष्ट नहीं पहुचाएंगे। ऐसे में जो भी भक्त सच्चे मन से हनुमान जी की भक्ति करता है, उसे शनि दोष का डर नहीं सताता। इसके साथ ही आप शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का जप करके भी शनि दोष से राहत पा सकते हैं।

    Shani Dosh ai

    (AI Generated Image)

    इन कार्यों से भी मिलती है शनि देव की कृपा

    जो साधक सात्विक जीवन को अपनाते हैं और मांस-मदिरा से दूर रहते हैं, उन्हें भी उनके लिए भी शनि की 'वक्र दृष्टि' का प्रभाव कम होता है। इसके साथ ही आप शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं, जो शनिदेव की कृपा प्राप्ति का एक उत्तम तरीका है। पीपल के पेड़ में त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का वास माना जाता है, इसलिए इसकी पूजा करने से शनि की पीड़ा कम होती है।

    खबरें और भी

    इन गलतियों से नाराज होते हैं शनि देव

    • शनिदेव उन लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं करते, जो दूसरों के लिए मुश्किले पैदा करते हैं।
    • गरीबों, महिलाओं और असहाय लोगों का हक छीनने वालों को भी शनिदेव कठोर दंड देते हैं।
    • अपने गुरुओं का अपमान करने वाले व्यक्ति को शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है।
    • जो लोग दूसरों के पीठ पीछे बुराई करते हैं या कोर्ट-कचहरी में झूठी गवाही देते हैं, उन्हें भी शनिदेव कभी माफ नहीं करते।
    • जो लोग बेजुबान जानवरों (खासकर कुत्तों और कौओं) को सताते हैं, उनसे शनिदेव जल्दी रुष्ट हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- शनिवार को सुंदरकांड की इन चौपाइयों के साथ पाएं बजरंगबली का आशीर्वाद, शनिदेव भी होंगे प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।