लोहे से लेकर नमक तक, पढ़ें किन चीजों को खरीदने से रुष्ट होते हैं शनि देव
शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। ...और पढ़ें

Shani Dosha Remedies: क्या आप भी शनिवार को खरीदते हैं ये चीजें? Ai Generated Image
HighLights
शनिवार को लोहा खरीदने से बचें
इस दिन नमक की खरीदारी से कर्ज बढ़ता है
इस दिन सरसों का तेल और लोहा खरीदना भी मना है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन किए गए कुछ काम शनि देव को प्रसन्न करते हैं, तो वहीं अनजाने में की गई कुछ गलतियां उन्हें नाराज कर सकती हैं।
अक्सर हम शनिवार की छुट्टी के दिन घर का राशन या सामान खरीदने निकल जाते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इस दिन कुछ खास चीजों की खरीदारी शनि दोष की वजह बनती है, तो आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें शनिवार को खरीदने से आपको बचना चाहिए?
इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें

Ai Generated Image
- लोहे का सामान - शनिवार को लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदना सबसे खराब माना गया है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से घर में कलह-क्लेश बढ़ता है और दुर्घटनाओं का योग बनता है। हालांकि, इस दिन लोहे का दान करना बहुत फलदायी होता है।
- नमक - शनिवार को नमक खरीदने से घर पर कर्ज बढ़ता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे, तो नमक किसी और दिन खरीदें।
- सरसों का तेल - शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है, लेकिन शनिवार को इसे खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
- काले तिल - पूजा में काले तिल का महत्व है, लेकिन शनिवार को इन्हें घर लाना कामों में बाधा डाल सकता है। इससे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।
- झाड़ू और जूते-चप्पल - शनिवार को झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। वहीं, इस दिन काले रंग के चमड़े के जूते खरीदना करियर में रुकावटें पैदा कर सकता है।
शनि देव को कैसे करें खुश?
अगर आपने अनजाने में ये चीजें खरीद ली हैं, तो शनि मंदिर में जाकर माफी मांग लें और काले तिल या तेल का दान करें। इसके साथ ही शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने शनि दोष से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव की कृपा पाने के लिए उत्तम है शनिवार, जरूर करें शनि चालीसा का पाठ
यह भी पढ़ें- Shaniwar Ke Totke: हर शनिवार को करें तेल से ये उपाय, बड़े से बड़े संकटों को हरेंगे भगवान शनि
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।