Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Gochar 2025: अप्रैल महीने से मकर राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 23 Mar 2025 06:29 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शनि (Shani Gochar 2025) मजबूत रहने पर जातक को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में व्याप् ...और पढ़ें

    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Shani Gochar 2025: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
    2. शनि अमावस्या के दिन गंगा स्नान किया जाएगा।
    3. अमावस्या तिथि पर पितरों का पिंडदान किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 29 मार्च को चैत्र अमावस्या है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। चैत्र अमावस्या के दिन ही न्याय के देवता शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू होगा।

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। आइए, शनि गोचर के बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    शनि गोचर 2025

    न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, शनि अमावस्या के दिन शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में शनिदेव ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन करेंगे।

    इन राशियों को होगा लाभ

    शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। वहीं, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    शनिदेव की विशेष कृपा आप पर बरसेगी। आप मधुरभाषी और बुद्धिमान बनेंगे। तार्किक क्षमता बढ़ेगी। कोई भी फैसला बिना सोचे नहीं लेंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि, मितभाषी हो सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो कम बोलेंगे। आप बलवान और प्रतापी होंगे।

    शत्रुओं में आपका भय होगा। आप दूसरों की मदद करने वाले होंगे। स्वभाव में चंचलता आएगी। आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी मिल सकती है। आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में पड़े जातकों को भी पार्टनर का साथ मिलेगा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हर सोमवार और शनिवार के दिन काले तिल मिश्रित गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। 

    यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र में इन उपाय से वास्तु दोष करें दूर, मां दुर्गा की बरसेगी की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।