विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सालों बाद बना शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का दुर्लभ 'महासंयोग', अपनी राशि के अनुसार करें ये 1 दान

Published: Thu, 14 May 2026 10:19 AM (IST)

शनि जयंती, पर दान करते समय इस बात का ध्यान रखें कि दान हमेशा साफ मन और श्रद्धा भाव से करना चाहिए, तभी उसका पूर्ण फल मिलता है।

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें ये दान (Picture Credit- AI Generated)

शनि जयंती पर राशि अनुसार करें ये दान (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. ज्येष्ठ अमावस्या पर 16 मई 2026 को शनि जयंती

  2. राशि अनुसार दान करने से मिलती है शनिदेव की कृपा

  3. जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह में आने वाली अमावस्या पर शनि जयंती मनाई जाती है, जो इस बार 16 मई को मनाई जाएगी। शनि जयंती के पावन अवसर पर दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुकूल चीजों का दान करे, तो शनिदेव अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे कष्ट हर लेते हैं।

आखिर क्यों इतना खास है शनि जयंती का दिन?

  • शनि जयंती का दिन शनिदेव को समर्पित है, जिन्हें 'कर्मफल दाता' और 'न्याय के देवता' की उपाधि प्राप्त है। वे पूरी तरह से निष्पक्ष हैं और व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के आधार पर ही सटीक फल देते हैं।

  • जो लोग शनि की महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या के भारी कष्टों से गुजर रहे हैं, उनके लिए यह दिन किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस दिन किए गए विशेष उपाय शनि दोष और जीवन की परेशानियों को कई गुना कम कर देते हैं।

  • मान्यता है कि शनि जयंती के दिन जो भक्त सच्चे हृदय और साफ नीयत से शनिदेव की आराधना करता है, उससे प्रसन्न होकर शनिदेव जीवन में अटूट समृद्धि, सौभाग्य और गहरी मानसिक शांति का आशीर्वाद देते हैं।

  • Shani Jayanti ोग

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    शनि जयंती पर राशि अनुसार दान

    1. मेष राशि: - शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप लाल रंग के मौसमी फल और लाल वस्त्रों का दान कर सकते हैं।
    2. वृषभ राशि: - जीवन में सुख-शांति के लिए चावल, चीनी और दूध का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।
    3. मिथुन राशि: - शनि जयंती पर शनिदेव की कृपा पाने के लिए जरूरतमंदों को नीले रंग के वस्त्र दान करें।
    4. कर्क राशि: - शनि जयंती के दिन चावल और सफेद रंग के वस्त्रों का दान करने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है।
    5. सिंह राशि: - अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को लाल रंग के वस्त्र दान करें।
    6. कन्या राशि: - कन्या राशि के जातक शनि जयंती पर गौमाता की सेवा करें और किसी गौशाला में चारे के लिए धन का दान करें।
    7. तुला राशि: - गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडी लस्सी पिलाएं, इससे आपको शनिदेव की असीम कृपा प्राप्त होगी।
    8. वृश्चिक राशि: - अपनी पूजा-पाठ संपन्न करने के बाद, धूप में चलने वाले राहगीरों को गन्ने का रस पिलाएं।
    9. धनु राशि: - शनिदेव के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए आप मोर पंख का दान कर सकते हैं।
    10. मकर राशि: - महादेव और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद पाने के लिए शनि जयंती के दिन शिव मंदिर जाकर डमरू भेंट करें।
    11. कुंभ राशि: - इस राशि के जातक शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए चप्पल, काली उड़द की दाल और छाते का दान करें।
    12. मीन राशि: - शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए पके हुए केले, कच्चा बेसन और बेसन के लड्डू का दान अत्यंत फलदायी रहेगा।
    Shani Jayanti daan ai
     
    (Picture Credit- AI Generated)

    यह भी पढ़ें- 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या : वट सावित्री व्रत और शनि जयंती का दुर्लभ योग, अखंड सौभाग्य और ग्रहदोष मुक्ति का अवसर

    यह भी पढ़ें- शनि गोचर 2026: तुला से लेकर मीन राशि तक... 17 मई किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।