यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shani Sade Sati: 2030 तक इन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती, ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न
शनिदेव (Sade Sati Effect on Zodiac Signs 2030) मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। वहीं तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से ...और पढ़ें

HighLights
- शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है।
- इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव की पूजा से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले लोगों को शनिदेव शुभ फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को अवश्य ही दंडित करते हैं। एक बार शनिदेव की कुदृष्टि पड़ने के बाद जातक को जीवन में ढ़ेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साढ़ेसाती और शनि ढैय्या के दौरान भी जातक को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ता है।

वर्तमान समय में मेष, कुंभ और मीन राशि वाले साढ़ेसाती से पीड़ित हैं। मेष राशि में साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। मीन राशि के जातकों पर दूसरा चरण चल रहा है। वहीं, कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि 2030 तक किन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती चलेगी? आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: अप्रैल महीने में कब है मासिक शिवरात्रि? इस विधि से करें महादेव की पूजा
शनि गोचर 2025
वर्तमान समय में शनिदेव मीन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शनिदेव अगले ढाई साल तक रहेंगे। इसके बाद शनिदेव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं, साल 2027 में शनिदेव दो बार अपनी चाल बदलेंगे। इसके बाद 2028 में शनिदेव मेष राशि में दोबारा गोचर करेंगे। इसके बाद 2029 में शनिदेव फिर से दो बार राशि परिवर्तन करेंगे।
साढ़ेसाती (Shani Sade Sati Effect 2030)
- मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। मेष राशि के जातकों को 31 मई, 2032 को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
- वृषभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण 3 जून, 2027 से शुरू हो जाएगा। इस राशि के जातकों को 13 जुलाई, 2034 को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी। कुल मिलाकर कहें तो 4 राशि के जातकों पर 2030 तक साढ़ेसाती चलेगी।
- कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का तीसरा चरण चल रहा है। इस राशि के लोगों को 3 जून, 2027 को साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। हालांकि, शनिदेव की चाल बदलने से कुछ समय के लिए साढ़ेसाती बढ़ सकती है।
- मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस राशि के जातकों को 8 अगस्त, 2029 को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।
साढ़ेसाती के उपाय (Shani Sade Sati Upay)
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार और शनिवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके साथ ही शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करें। इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: दुख-दरिद्रता से पाना चाहते हैं मुक्ति, तो शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।