Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर न्याय के देवता को चढ़ाएं ये चीजें, नहीं मिलेगा साढ़ेसाती में भी कष्ट

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 04:26 PM (GMT+05:30)

    शनि त्रयोदशी व्रत बहुत ही मंगलकारी माना गया है। इस दिन भगवान शंकर और छाया पुत्र की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भक्त इस दिन उपवास रखते है ...और पढ़ें

    Shani Trayodashi 2024: राशि अनुसार चढ़ाएं भगवान शनि को ये चीजें
    Shani Trayodashi 2024: राशि अनुसार चढ़ाएं भगवान शनि को ये चीजें

    HighLights

    1. शनि त्रयोदशी व्रत बहुत ही मंगलकारी माना गया है।
    2. इस दिन भगवान शंकर की पूजा होती है।
    3. शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनि त्रयोदशी व्रत बेहद शुभ माना जाता है। इसे शनि प्रदोष के नाम से भी जाना जाता है। शनिवार को पड़ने की वजह से इसे शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान शिव और न्याय के देवता को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि त्रयोदशी (Shani Trayodashi 2024 Date) का उपवास रखने से जीवन की सभी मुश्किलें समाप्त होती हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और कार्य में सफलता मिलती है।

    कहते हैं कि जो भक्त इस दिन साढ़ेसाती समेत (Shani Sade Sati Upay) विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें इस तिथि पर राशि अनुसार भगवान शनि को कुछ खास चीजें अर्पित करनी चाहिए, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    राशि अनुसार चढ़ाएं भगवान शनि को ये चीजें (Offer These Things To Lord Shani)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शनि त्रयोदशी पर भगवान शनि को तिल का तेल चढ़ाना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन भगवान शनि को शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को इस खास दिन पर न्याय के देवता को काले तिल अर्पित करने चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को इस शुभ दिन पर लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को इस पावन तिथि पर भगवान शनि के सामने तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल से छाया पुत्र का अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को रवि पुत्र के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को इस तिथि पर भगवान शनि को उड़द की दाल अर्पित करनी चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के जातक को शनि देव महाराज का सरसों के तेल से अभिषक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को न्याय के देवता को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को इस दिन पर सरसों के तेल में काले तिल डालकर शनि देव के सामने दीपक जलाना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि के जातक को इस शुभ दिन पर शिव भक्त को शमी के पत्र अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: ऐसे शुरू हुई Tirupati Balaji में बालों को दान करने की परंपरा, रहस्यमयी है वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी