Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shani Uday 2025: अप्रैल में शनि देव होंगे उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 11:26 AM (GMT+05:30)

    अप्रैल में शनि देव उदय (Shani Uday 2025) होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव मेष मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये गोचर ...और पढ़ें

    Shani Uday 2025: शनि उदय 2025 डेट और टाइम।
    Shani Uday 2025: शनि उदय 2025 डेट और टाइम।

    HighLights

    1. शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है।
    2. शनि देव कर्मों के आधार पर फल देते हैं।
    3. शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। शनि देव की चाल और उनकी स्थिति का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब शनि देव किसी राशि में उदय होते हैं, तो उस राशि के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आते हैं। अप्रैल 2025 में, शनि देव उदय (Shani Uday 2025) होने जा रहे हैं, और इस गोचर का मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।

    शनि उदय 2025 डेट और टाइम (Shani Uday 2025 Date)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि देव 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे और अप्रैल के महीने में उदित होंगे। शनि के उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है।

    मेष राशि

    शनि का उदय मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि शनि के मीन राशि में आने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी, इसलिए उन्हें थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

    मिथुन राशि

    शनि देव का उदय मिथुन राशि के जातकों के लिए भी फलदायी रहेगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को उनके सभी कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, लेकिन अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

    खबरें और भी

    कर्क राशि

    शनि देव का उदय कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को उनके भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में तरक्की होगी और आय में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। यही नहीं इनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।

    करें ये असरदार उपाय (Shani Uday 2025 Upay)

    • शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल का दान करें।
    • गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।
    • शनि देव के मंत्रों का जाप करें।
    • शनि चालीसा का पाठ करें।
    • अपने कर्मों को शुद्ध रखें और दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
    • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: इन 2 राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा चैत्र नवरात्र, बरसों पुराने बनेंगे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।