Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zodiac Signs: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 04:13 PM (IST)

    होली के दिन दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से न केवल शनिदेव की कृपा बरसेगी बल्कि सुख और सौभाग्य में वृद्धि हो ...और पढ़ें

    Zodiac Signs: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?
    Zodiac Signs: शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कर्मफल दाता शनिदेव तुला राशि को शुभ फल देते हैं।
    2. भगवान शिव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
    3. शनिवार का दिन मोक्ष प्रदाता शनिदेव को समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना अनुसार, शुक्रवार 14 मार्च कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दिन रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व देश और दुनिया के कई देशों में मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर कई ग्रहों का संयोग मीन राशि में हो रहा है। इस संयोग से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। होली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा कई राशि के जातकों पर बरसेगी।

    ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता शनिदेव की कृपा (Shanidev Favorite zodiac signs) दो राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से पैसों की तंगी दूर होगी। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी। इसके अलावा, उनकी कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

    वृषभ राशि

    शनिदेव की कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। होली के दिन मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजूबत होगी। आप अपने प्रभाव से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। सरकारी तंत्र से सफलता मिलेगी। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी। शत्रुओं पर विजयश्री मिलेगी। किसी से चला आ रहा दुश्मनी समाप्त होगी। गिले-शिकवे भूलाकर आप दोनों एक होंगे।

    सामाजिक कामों में सक्रियता बढ़ेगी। किसी खास शख्स से मुलाकात होगी। लोगों का साथ और स्नेह मिलेगा। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। कारोबार से जुड़े लोगों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में दोगुना लाभ मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। शनिदेव की कृपा पाने के लिए होली के दिन चावल, आटा, काले तिल, सरसों तेल और वस्त्र का दान करें।

    खबरें और भी

    तुला राशि

    फाल्गुन पूर्णिमा के दिन तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अटका या फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। करियर को नया आयाम मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा।

    बिजनेस प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेवा और सम्मान करें। हर मनोकामना पूरी होगी। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। तामसिक चीजों का सेवन न करें। वाणी में मधुरता रखें। बुरे लोगों से दूर रहें। आमदनी बढ़ेगी। थन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए होली के दिन भगवान शिव का अबीर से अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।