Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaniwar Daan: शनिवार को दान करें ये चीजें, शनि देव की कृपा से नहीं होगी धन-दौलत की कमी

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:13 PM (IST)

    शनि देव सूर्य देव के पुत्र माने गए हैं। न्याय के देवता के साथ-साथ शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में भी जाना जाता है। ज्योतिष दृष्टि से भी शनि ग्रह एक म ...और पढ़ें

    Shaniwar Daan शनिवार के दिन कैसे करें शनि देव को प्रसन्न?
    Shaniwar Daan शनिवार के दिन कैसे करें शनि देव को प्रसन्न?

    HighLights

    1. शनि देव को समर्पित माना जाता है शनिवार का दिन।
    2. न्याय के देवता कहलाते हैं सूर्यपुत्र शनिदेव।
    3. शनिवार के दिन शुभ माना जाता है कुछ चीजों का दान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्यक्ति को शनिदेव की आराधना से जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी के साथ शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी मुक्ति पाने के लिए यह एक उत्तम दिन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, ताकि आपके ऊपर न्याय के देवता की कृपा दृष्टि बनी रहे।

    खुश होते हैं शनिदेव

    शनिवार के दिन काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे शनि देव तो प्रसन्न होते ही हैं। साथ ही जातक को आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। इसी के साथ शनिवार के दिन सरसों का तेल का दान करना भी बहुत ही उत्तम माना गया है। बस इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता।

    मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

    अगर आप शनिवार के दिन गरीबों में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना या फिर काली उड़द जैसे अनाज का दान करते हैं, तो इसे ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के लोगों पर बरसती है शनि देव की कृपा, मेहनत का मिलता है पूरा फल

    बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

    शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों के बीच लोहे के बर्तनों का दान करना भी काफी अच्छा माना गया है। इससे जातक को शनि दोष से भी राहत मिल सकती है। इसी के साथ आप शनिवार के दिन लौंग और गुड़ आदि का भी दान कर शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ध्यान रखें ये बातें

    शनिवार के दिन कुछ काम वर्जित माने गए हैं, जिसके अनुसार आपको इस दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने की भी मनाही है जैसे - नमक, लोहे से बनी चीजें, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द , झाड़ू, तेल और लकड़ी से बनी चीजें आदि।

    यह भी पढ़ें - Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी की पूजा में करें बजरंग बाण का पाठ, जीवन के सभी दुख होंगे दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।