Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए Sharad Purnima के दिन करें तुलसी के ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 04:05 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2025) के शुभ अवसर पर तुलसी की पूजा और इसस ...और पढ़ें

    Sharad Purnima 2025: तुलसी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत
    Sharad Purnima 2025: तुलसी के इन उपायों से चमकेगी किस्मत

    HighLights

    1. शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
    2. यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।
    3. इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय किए जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस पर्व को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और बिगड़े काम पूरे होते हैं।

    अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो शरद पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी से जुड़े उपाय करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन तुलसी (Tulsi ke Upay) से जुड़े उपाय करने से धन से हमेशा तिजोरी भरी रहती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। मां तुलसी की पांच या सात बार परिक्रमा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

    सभी दुख होंगे दूर

    दुख और संकट से छुटकारा पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करें और तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें। मां तुलसी के मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    खबरें और भी

    सभी काम होंगे पूरे

    कामों में सफलता पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें। इसके बाद कच्चा दूध चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सभी काम पूरे होते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता के लिए तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां तुलसी को सोलह श्रृंगार चढ़ाएं। इसके बाद इस सामान को किसी सुहागिन महिला को दान में दे दें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    मां तुलसी का पूजन मंत्र

    तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

    धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।

    लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

    तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

    यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025 : सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा कल बरसाएंगे अमृत, स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए करें ये उपाय

    यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात करें ये दुर्लभ उपाय, जागेगी सोई हुई किस्मत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।