Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2023: इस साल शेर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए शारदीय नवरात्रि तिथि

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 02:01 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2023 Date हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि विशेष महत्व रखती है। इस दौरान घट स्थापना और नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2023 जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि।
    Shardiya Navratri 2023 जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri 2023: इस साल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है और इसका समापन 23 अक्टूबर सोमवार के दिन होगा। उसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन दशहरा विजयदशमी मनाई जाएगी। इस बार शेरा वाली मां शेर पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आगमन करेंगी। आइए जानते हैं कि इस विषय में देवी पुराण क्या कहता है।

    क्या कहता है देवी पुराण

    देवी भागवत पुराण में मां दुर्गा की सवारियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस विषय में देवी पुराण में एक श्लोक भी मिलता है जो इस प्रकार है -

    शशिसूर्ये गजारूढ़ा शनिभौमे तुरंगमे। गुरौ शुक्रे दोलायां बुधे नौका प्रकीर्तिता॥

    इस श्लोक का अर्थ है कि जब नवरात्र सोमवार और रविवार से शुरू होता है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। वहीं, अगर नवरात्रि मंगलवार और शनिवार से शुरू होती है तो ऐसे में मां का वाहन घोड़ा माना जाता है। लेकिन, अगर नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार से होती है तो ऐसे में मां दुर्गा डोली में बैठकर आती हैं। बुधवार के दिन कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं।

    यह भी पढ़ें - Hartalika Teej Vrat 2023: दांपत्य जीवन में बढ़ रही हैं दूरियां, तो हरतालिका तीज पर करें ये उपाय

    हाथी की सवारी शुभ या अशुभ

    इस बार शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आएंगी। देवी पुराण के अनुसार, यह बहुत ही शुभ संकेत है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बारिश और खेती के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।ऐसे में चारों और हरियाली ही हरियाली होगी। इसके साथ ही अन्न का खूब उत्पादन होगा।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी