Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shardiya Navratri 2024: इस नवरात्र घर लाएं ये चीजें, होगा माता रानी का आगमन

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 12:58 PM (GMT+05:30)

    नवरात्र को हिंदू धर्म में एक बड़ी ही पवित्र अवधि माना गया है। पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद ही माता रानी के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में ...और पढ़ें

    Navratri 2024 इस नवरात्रि खरीदें ये वस्तुएं
    Navratri 2024 इस नवरात्रि खरीदें ये वस्तुएं

    HighLights

    1. 03 अक्टूबर से हो रही है शारदीय नवरात्र की शुरुआत।
    2. मां दुर्गा के नौ रूपों की होती है आराधना।
    3. कुछ चीजें घर लाकर पा सकते हैं मां दुर्गा की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार, 03 अक्टूबर से हो रही है। इस दौरान भक्त व्रत करते हैं और नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। 

    जरूर घर लाएं ये चीजें

    नवरात्र की अवधि मुख्य रूप से माता दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित मानी जाती है। ऐसे में इस दौरान माता दुर्गा की मूर्ति अपने घर जरूर लानी चाहिए। ऐसा करने से जगत जननी मां दुर्गा की कृपा आपके और आपके परिवार पर बनी रहती है। इसी के साथ आप इस नवरात्र मां दुर्गा के पद चिह्न भी अपने घर ला सकते हैं। इन्हें अपने पूजा स्थल पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

    बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

    नवरात्र की पूजा के दौरान माता रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित की जाती है। ऐसे में आप इस नवरात्र लाल रंग की चुनरी खरीदकर अपने घर जरूर लाएं। इसके स्थान पर आप पीले या गुलाबी रंग की चुनरी या साड़ी भी खरीद सकते हैं और माता रानी को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मां दुर्गा की कृपा मिलती है, जिससे व्यक्ति के अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्र में कब है अष्टमी और महानवमी, जरूर जान लें ये बातें

    अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

    त्रिशूल मां दुर्गा के प्रमुख अस्त्रों में से एक है। ऐसे में आप माता रानी की कृपा के लिए इस शारदीय नवरात्र एक छोटा-सा त्रिशूल खरीद सकते हैं और इसे अपने पूजा घर में रख सकते हैं। इसी के साथ आप सौभाग्य का प्रतीक माने गए सिंदूर को भी नवरात्र में अपने घर ला सकते हैं। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

    खबरें और भी

    मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद

    नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का भी विधान है। ऐसे में शारदीय नवरात्र के दौरान आपको अपनी क्षमता के अनुसार मिट्टी, पीतल, चांदी या फिर सोने से बना कलश लाना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसी के साथ मां दुर्गा के मंत्रों के जाप के लिए लाल चंदन की माला सबसे उत्तम मानी गई है। ऐसे में आप शारदीय नवरात्र के मौके पर लाल चंदन से बनी माला भी खरीद सकते हैं। इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद सदैव आपके ऊपर बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Mahalaya 2024: अक्टूबर में कब है महालया, इस दिन मां दुर्गा का धरती पर होगा आगमन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।