Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025 Day 2: आज है शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन, एक क्लिक में पढ़ें पूजा नियम, भोग और सामग्री

    Updated: Tue, 23 Sep 2025 09:03 AM (GMT+05:30)

    शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025 Day 2) के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। तप की देवी के रूप में जानी जाने वाली मां ब्रह्मचारिणी ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी पूजा नियम।
    Shardiya Navratri 2025 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी पूजा नियम।

    HighLights

    1. आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है।
    2. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है।
    3. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shardiya Navratri 2025 Day 2: आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ब्रह्मचारिणी का मतलब है तप का आचरण करने वाली। इन्हें तप की देवी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी की पूजा करने से व्यक्ति में त्याग, तपस्या, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। इसके साथ ही मां की कृपा मिलती है। अगर आप मां की कृपा पाने की इच्छा रखते हैं, तो उनकी विधिपूर्वक उपासना करें।

    मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Shardiya Navratri 2025 Day 2 Puja Rules)

    • इस दिन पूजा शुरू करने से पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
    • साफ कपड़े पहनें।
    • इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।
    • मां की प्रतिमा का अभिषेक करें।
    • मां ब्रह्मचारिणी को सफेद या पीले रंग के फूल, जैसे चमेली, गेंदा या गुड़हल आदि चढ़ाएं।
    • देवी को पंचामृत, मिठाई और फल का भोग लगाएं।
    • मां का ध्यान करते हुए उनके वैदिक मंत्रों का जाप करें।
    • मां ब्रह्मचारिणी की कथा का पाठ करें।
    • अंत में आरती करें।
    • पूजा के दौरान तामसिक चीजों से पूरी तरह परहेज करें।
    • इस दिन किसी महिला का गलती से भी अपमान न करें।
    • ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें।
    • देवी का जागरण करें।
    • पवित्रता का खास ख्याल रखें।

    मां ब्रह्मचारिणी के पूजा मंत्र (Shardiya Navratri 2025 Day 2 Puja Mantra)

    ध्यान मंत्र

    • दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

    स्तुति मंत्र

    • या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

    मां ब्रह्मचारिणी के भोग (Shardiya Navratri 2025 Day 2 Bhog List)

    मां ब्रह्मचारिणी को मीठी चीजें बहुत प्रिय हैं, खासकर मिश्री। आज के दिन पूजा में मां को मिश्री व पंचामृत का भोग लगाया जाता है। इन चीजों को प्रसाद के रूप में बांटने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।

    पूजा सामग्री (Shardiya Navratri 2025 Day 2 Puja Samagri)

    • फूल (सफेद या पीले)
    • अक्षत (चावल)
    • रोली और कुमकुम
    • दीपक और घी
    • धूप
    • कपूर
    • फल और मिठाई
    • पंचामृत
    • गंगाजल
    • इत्र आदि।

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: चमत्कारों से भरे हैं मां दुर्गा के ये पावन धाम, शारदीय नवरात्र में जरूर करें दर्शन

    यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के इन 9 मंदिरों का करें दर्शन, दूर होंगे सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी