Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी पर मां को लगाएं ये दिव्य भोग, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
इस साल शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami 2026) 10 मार्च को मनाई जाएगी। ...और पढ़ें

Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी भोग लिस्ट। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sheetala Saptami 2026: हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व पूरी तरह से माता शीतला को समर्पित है। इस साल शीतला सप्तमी का पर्व 10 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन माता शीतला की पूजा करने से न केवल बीमारियों से मुक्ति मिलती है, बल्कि घर में सुख-शांति का वास भी होता है। शीतला सप्तमी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता।
भक्त एक दिन पहले बना हुआ भोजन माता को चढ़ाते हैं और खुद भी वही खाते हैं, तो आइए उन दिव्य भोग के बारे में जानते हैं जिन्हें अर्पित करने से माता खुश होती हैं।

Ai Generated Image
मीठे चावल
इस शुभ दिन पर माता शीतला को गुड़ या शक्कर से बने मीठे चावल का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे सप्तमी से एक रात पहले तैयार कर लिया जाता है। मान्यता है कि मीठे चावल माता को शीतलता प्रदान करते हैं और भक्तों के जीवन में मिठास लाते हैं।
दही और राबड़ी
इस दिन शीतला माता को दही और राबड़ी का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। कहा जाता है कि यह माता रानी को बहुत पसंद है। ऐसा कहा जाता है कि इसे भोग के रूप में चढ़ाने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है।
गुलगुले
आटे और गुड़ के बने गुलगुले इस दिन के मुख्य प्रसाद का हिस्सा होते हैं। इन्हें तेल या घी में तलकर एक दिन पहले ही रख लिया जाता है। पूजा के समय इन्हें माता के सामने रखकर संतान की लंबी आयु और अच्छी सेहत की कामना की जाती है।
खबरें और भी
मूंग की दाल
इस दिन भीगी हुई मूंग की दाल और बाजरा भी माता शीतला को अर्पित की जाती है। इसे चढ़ाने से देवी की पूर्ण कृपा मिलती है।
यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2026: होली के बाद किस दिन मनाया जाएगा बासोड़ा, इस दिन चूल्हा न जलाने की है खास वजह
यह भी पढ़ें- Sheetala Saptami 2026 Date: कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? एक क्लिक में पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।